ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBihar Board Topper List : छात्राओं ने फिर मारी बाजी, आयुषी ने साइंस, मोहदिशा ने कला और सौम्या ने कॅामर्स में किया टॅाप

Bihar Board Topper List : छात्राओं ने फिर मारी बाजी, आयुषी ने साइंस, मोहदिशा ने कला और सौम्या ने कॅामर्स में किया टॅाप

बिहार बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का स्कोर सबसे पहले आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in के साथ लाइव हिंन्दुस

Bihar Board Topper List : छात्राओं ने फिर मारी बाजी, आयुषी ने साइंस, मोहदिशा ने कला और सौम्या ने कॅामर्स में किया टॅाप
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 21 Mar 2023 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का स्कोर सबसे पहले आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in के साथ लाइव हिंन्दुस्तान पर भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का ऐलान बिहार के शिक्षा मंक्षी चंद्रशेखर, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक सिंह और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने किया।

इस साल 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 83.7 प्रतिशत है। साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 83.93 प्रतिशत है। आर्ट्स का पास प्रतिशत 82.74 प्रतिशत आया है। कॉमर्स में विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 93.35 प्रतिशत है। तीनों संकाय के टॉप 6 लिस्ट जारी हुई है। तीनों में छात्रा ने ही टॉप किया है। विज्ञान में कुल 8 टॉपर में चार छात्राएं,
कला में कुल 8 में 5 छात्राएं। वाणिज्य में 13 में 11 छात्राएं शामिल हैं। साइंस की टॅापर आयुषी का कहना है कि मैथ्स में पूरा भरोसा था अच्छे नंबर आएंगे, हमने खूब प्रैक्चटिस की थी। सभी शिक्षकों दोस्तों ने हमारी मदद की और हमें सकारात्मक रखा।

ये हैं बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तीनो स्ट्रीम के टॉपर

Bihar Board 12th Result 2023 Toppers : तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। साइंस की टॉपर - बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। 
आर्ट्स की टॉपर - आर्ट्स स्ट्रीम में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय की मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया है। 
- कॉमर्स की टॉपर- वहीं कॉमर्स में औरंगाबाद के एस. सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475 अंक (95 फीसदी) मार्क्स हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया।

बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपरों की लिस्ट

रैंक - 1 , औरंगाबाद के एसएस सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से टॉप पर रहे। सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475-475 (95 फीसदी) अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। 
रैंक 2 - दूसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट्स रहे। सीतामणि की भूमि कुमारी, औरंगाबाद की तुनाजा सिंह और गया की कोमल कुमारी तीनों विद्यार्थियों ने 474 (94.8 फीसदी) अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। 
रैक 3- तीसरे स्थान पर दो स्टूडेंट रहे। खगड़िया की पायल कुमारी और पटना की सृष्टि अक्ष्य 94.4 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 
रैंक 4-  औरंगाबाद के एस सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट विधि कुमारी और सोनम कुमारी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। दोनों के 93.6 फीसदी अंक आए।
रैंक 5- 5वें स्थान पर भी दो स्टूडेंट्स रहे। पटना की पुजा कुमारी और मधुबनी की नीलम कुमारी 93.4 फीसदी अकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

रैंक 6- छठे स्थान पर भी दो विद्यार्थी रहे। मुंगेर की तनिषा कुमारी और गोपालगंज के अमन कुमार 93.2 फीसदी मार्क्स के साथ छठे स्थान पर रहे।

ये हैं बिहार बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 1- पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय, बयासी की छात्रा मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में शीर्ष स्थान हासिल किया।
रैंक 2- पूर्णिया के माधव सार्वजनिक उच्च माध्यमिक विद्यालय की कुमारी प्रज्ञा ने 470 अंक (94 फीसदी) के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में दूसरा स्थान हासिल किया।
रैंक 3- नालंदा के प्लस टू बापू हायर स्कूल चांदी के सौरभ कुमार ने 469(93.8 फीसदी) अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 
रैंक 4- बक्सर के एमवी कॉलेज की लक्ष्मी कुमार ने 466 अंक (93.2 फीसदी) हासिल चौथा स्थान हासिल किया। 

रैंक 5 - पांचवे स्थान पर दो स्टूडेंट रहे। गया के चंदन कुमार और गोपालगंज के मोहम्मद शरीक 465-465 (93 फीसदी) मार्क्स के साथ संयुक्त रूप ये पांचवें स्थान पर रहे। 

रैंक 6- छठे स्थान पर भी दो स्टूडेंट्स रहे। अररिया के भगवती देवी गोयल बालिका विद्यालय की काजल कुमारी और सीतामणि के आर. झा कॉलेज की असिया प्रवीन दोनों ने 464-464 (92.8 फीसदी) अंक हासिल किया संयुक्त रूप से छठा स्थान हासिल किया।

बिहार बोर्ड साइंस के टॉपरों की लिस्ट

रैंक 1- खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। 
रैंक 2 - नालंदा के आरपीएस कॉलेज के हिमांशु कुमार 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) के साथ सेकेंड टॉपर रहे। 
रैंक 2-  शुभम चौरसिया जो प्लस टू अशोक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं, वह 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) के साथ सेकेंड टॉपर रहे। 
रैंक 3- सारण के मैकडोनाल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल की अदिति कुमारी ने 471 अंक (94.2) हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। 
रैंक 4- अररिया के प्लस टू एलएस उच्च विद्यालय की रमा भारती ने 469 अंक (93.8 फीसदी) अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया। 

रैंक 5-  5वें स्थान पर ये तीन विद्यार्थी रहे- बक्सर के एमवी कॉलेज के पीयूष कुमार, नवादा के प्लस टू कोनादपुर के अभिषेक राज और सारण के शिव जन्म राय कॉलेज की तनु कुमार के एक जैसे मार्क्स रहे। इन तीनों ने 468 अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया।

रैंक 6 -  छठे स्थान पर नवादा के केएलएस कॉलेज की रुचिका राज रहीं जिन्होंने 466 अंक (93.2 फीसदी) हासिल की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें