Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, जानें बीते कुछ सालों में किस डेट को जारी हुए हैं नतीजे
Bihar Board 12th Result 2021- बिहार बोर्ड इंटर के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड ने इंटर परिणाम जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा...

Bihar Board 12th Result 2021- बिहार बोर्ड इंटर के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड ने इंटर परिणाम जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है और टॉपर्स का वैरिफिकेशन किया जा रहा है। यहां देखें परिणाम-
मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड ने परीक्षा में पूछे गए बहुवैकल्पिक प्रश्नों की आंसर-की जारी की थी। जिसक बाद छात्रों की ओर से किए गए ऑब्जेक्शन पर विचार चल रहा है। माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड जल्द ही इंटर के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट डेट को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
जानिए बीते कुछ सालों में कब-कब जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट-
बिहार बोर्ड ने पिछले साल इंटर का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया था। ऐसे में छात्रों व अभिभावकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पिछले साल की तरह इस साल भी बोर्ड 24 मार्च को रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि अभी तक परिणाम को लेकर बोर्ड ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। इसके पहले साल 2019 में बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे 30 मार्च को जारी किए थे। 2018 में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परिणाम 06 जून को घोषित किया गया था। साल 2017 में इंटर का रिजल्ट 30 मई को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था।
इंटर में बीते साल 2020 आर्ट्स स्ट्रीम के कौन थे टॉपर्स? जानिए कितना था आर्ट्स का पास प्रतिशत
कितने लाख छात्रों ने दी है परीक्षा-
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 13.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। बीते साल बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुल 80.44 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी।