ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBihar board 10th result 2023: बिहार बोर्ड ने इस पासिंग मार्क्स फार्मूले से तैयार किया है रिजल्ट, जानें कंपार्टमेंट परीक्षा का नियम

Bihar board 10th result 2023: बिहार बोर्ड ने इस पासिंग मार्क्स फार्मूले से तैयार किया है रिजल्ट, जानें कंपार्टमेंट परीक्षा का नियम

Bihar Board 10th Result 2023, BSEB Matric Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आज जारी होने जा रहे हैं। यहां जानें बिहार बोर्ड 10वीं का पासिंग मार्क्स नियम-

Bihar board 10th result 2023: बिहार बोर्ड ने इस पासिंग मार्क्स फार्मूले से तैयार किया है रिजल्ट, जानें कंपार्टमेंट परीक्षा का नियम
Saumya Tiwariलाइव हिन्दु्स्तान टीम,नई दिल्लीFri, 31 Mar 2023 12:42 PM
ऐप पर पढ़ें

Bihar Board 10th Result 2023, BSEB Matric Result 2023: बिहार विद्यालय समिति या बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट आज 31 मार्च 2023, गुरुवार को जारी होने वाला है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान के साथ बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर भी देखा जा सकेगा। बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 21 मार्च 2023 को जारी किया था। जानें बिहार बोर्ड 10वीं का पासिंग मार्क्स नियम-

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के पासिंग मार्क्स का नियम-

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। हर विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। जो छात्र-छात्राएं एक या दो विषय में न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाएंगे, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा का हिस्सा बनकर स्कोर सुधार सकते हैं। जबकि दो से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले छात्रों को साल रिपीट करना होगा। बिहार बोर्ड की ओर से मिलने वाले अंकों से जो छात्र असंतुष्ट होंगे, वे आंसर-शीट्स के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किन छात्रों की आएगी कंपार्टमेंट-

बिहार बोर्ड के नियम अनुसार, कोई छात्र बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कंपलसरी विषय में फेल होता है, तो उसे चुने गए अतिरिक्त विषय के नंबरों के जरिए पास किया जाएगा। स्टूडेंट्स को अंग्रेजी के विषय में पास होना जरूरी है। विद्यार्थी को सामाजिक विज्ञान और विज्ञान के प्रैक्टिकल, लिखित और इंटरनल असेसमेंट में भी पास होना अनिवार्य है। एक या दो विषय में कम नंबरों से फेल होने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से ग्रेस अंक देकर पास कर दिया जाएगा। 

Virtual Counsellor