BSEB Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से पहले निपटा लें ये 4 काम
Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट ( BSEB Bihar Board Matric Result 2020 ) जल्द ही जारी हो सकता है। बीएसईबी 10वीं रिजल्ट जारी होने के साथ ही करीब 15 लाख स्टूडेंट्स...

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट ( BSEB Bihar Board Matric Result 2020 ) जल्द ही जारी हो सकता है। बीएसईबी 10वीं रिजल्ट जारी होने के साथ ही करीब 15 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि पोस्ट इवेल्यूएशन प्रक्रिया का थोड़ा काम लंबित है। रिजल्ट अगले 4-5 दिनों में कभी भी आ सकता है। बिहार बोर्ड इस बार रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस न करके विज्ञप्ति जारी करेगा। विज्ञप्ति में टॉपर, पास प्रतिशत, उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या, स्क्रूटिनी, सप्लीमेंट्री शेड्यूल जैसी जानकारियां होंगी। रिजल्ट जारी होने से पहले 10वीं के स्टूडेंट्स को कुछ काम निपटा लेने चाहिए। 10वीं के बाद ही स्टूडेंट्स आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का चयन करते हैं जिससे तय होता है कि वह आगे जाकर क्या बनेंगे। उनके करियर की दिशा तय होती है।
विद्यार्थियों को यह समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। यहां हम बता रहे हैं वो 4 काम जो उन्हें रिजल्ट की घोषणा से पहले करने चाहिए-
1. 11वीं में प्रवेश लेते समय आपको साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में से किसी एक को चुनना होगा। फैसले से पहले जरूरी है कि आप हर स्ट्रीम की पूरी जानकारी लें। आर्टस हो, विज्ञान हो या फिर कॉमर्स। हर स्ट्रीम में आगे क्या संभावनाएं है, आपकी रूचि के हिसाब से क्या वो स्ट्रीम आपके लिए बेहतर है। ये जानना बेहद जरूरी है। आमतौर पर देखा जाता है कि स्ट्रीम चयन में माता पिता का दबाव देखने को मिलता है ज्यादातर छात्र अपने अभिभावकों के दबाव में आकर स्ट्रीम का चयन तो कर लेते हैं लेकिन अपने इच्छानुसार स्ट्रीम न मिलने के कारण अपना बेस्ट नहीं दे पाते। इसीलिए जरूरी है कि किसी के दबाव में आकर कोई फैसला न लें। अपने दिमाग में पहले ये सेट कर लें कि आपकी रुचि किस सब्जेक्ट में है और भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। उस हिसाब से आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस चुनें।
निर्णय लेने के दौरान इन बातों पर गौर करना चाहिए-
- रुचि को दें प्राथमिकता
- जुनून का आकलन करें
- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें
- सही करियर विकल्प की पहचान करें
- दूसरों की मदद लें
- ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें
- लोगों की नहीं करें परवाह
- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।
2. री-चेकिंग के लिए रहें तैयार
याद रखें और हिसाब लगाएं कि आपको किस विषय में कितने मार्क्स की उम्मीद है। आपका उस विषय का पेपर कैसा गया था। रिजल्ट में अगर उम्मीद से नंबर बहुत कम आते हैं तो आप री-चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। लेकिन आप अपने टीचरों की मदद से अभी से ये हिसाब लगा लें कि विभिन्न विषयों में आपके कितने नंबर आ सकते हैं।
3. मानसिक तनाव न लें और सक्सेस स्टोरीज़ पढ़ें
रिजल्ट आने से पहले, उसके आने पर और उसके आने के बाद आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। मार्क्स ही सब कुछ नहीं होते हैं। देश और दुनिया में एक से एक सफल लोगों की कहानियां पढ़ें, उनके संघर्ष की गाथाएं जानें, आपको पता लग जाएगा कि मार्क्स कतई आपके करियर का फैसला नहीं कर सकते। टॉपर होना, औसत अंक आना या फेल होने जैसी बातें इस बात की गारंटी नहीं होते कि आप भविष्य में कितने कामयाब होंगे या फिर आप कितने पैसे कमाएंगे।
4. जानें SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
परीक्षार्थी यह भी ध्यान रखें कि रिजल्ट की घोषणा के बाद अत्यधिक छात्रों के बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर आने के चलते वह क्रैश हो सकती है या फिर उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। वेबसाइट पर हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। बिहार बोर्ड मैट्रिक स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जैसे ही बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) फौरन आपके मोबाइल पर मैट्रिक रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
यहां जानें कैसे आप SMS के जरिए अपने मोबाइल पर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं
- सबसे पहले आपको लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर जाकर खुद का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
Bihar Board Matric result 2020 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।
- बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 पर क्लिक करें।
- बिहार बोर्ड 10 वीं 2020 का रिजल्ट या बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


