ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBihar board 10th result 2020: किसान के बेटे ने पाया बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में दूसरा स्थान, इंजीनियर बन करना चाहता है देश सेवा

Bihar board 10th result 2020: किसान के बेटे ने पाया बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में दूसरा स्थान, इंजीनियर बन करना चाहता है देश सेवा

बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। नतीजे लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक किए जा सकते हैं। परीक्षा में 481 अंक यानी 96 फीसदी मार्क्स के साथ हिमांशु राज ने टॉप किया है। इस बार बिहार बोर्ड...

Bihar board 10th result 2020: किसान के बेटे ने पाया बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में दूसरा स्थान, इंजीनियर बन करना चाहता है देश सेवा
Anuradhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 26 May 2020 03:38 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। नतीजे लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक किए जा सकते हैं। परीक्षा में 481 अंक यानी 96 फीसदी मार्क्स के साथ हिमांशु राज ने टॉप किया है। इस बार बिहार बोर्ड में मैट्रिक में समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार ने दूसरा स्थान पाया है। 

 इस परीक्षा में दुर्गेश कुमार ने 480 अंक हासिल किए हैं।  वह एसके हाई स्कूल जितवारपुर के छात्र हैं।दूसरे स्थान पर समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार (480 मार्क्स) रहे हैं। दुर्गेश कुमार का कहना है कि उसकी सफलता के पीछे उसके माता पिता का योगदान महत्वपूर्ण है। उसने कहा कि मां-पिता की प्रेरणा से ही उसे इतनी बड़ी सफलता मिली है। दुर्गेश चार भाई बहनों में सबसे छोटा है। उसके पिता जयकिशोर सिंह किसान हैंं। खेतीबारी कर वे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दुर्गेश ने बताया कि आईआईटी कर एक कुशल इंजीनियर बन देश की सेवा करना उसका लक्ष्य है।तीसरे स्थान पर भोजपुर के शुभम कुमार, औरंगाबाद के राजवीर और अरवल की जूली कुमारी ने कब्जा जमाया है। बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप टू में शामिल छात्र दुर्गेश कुमार उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती के समीप स्थित बिदुलिया गांव का रहने वाला है। उसने समस्तीपुर के जितवारपुर स्थित श्रीकृष्णा हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दी थी।

इस बार कुल 80.59% विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। कुछ 12 लाख 2 हजार, 30 विद्यार्थी पास हुए हैं।   

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े