ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBihar Board Matric Result Toppers List: बिहार बोर्ड में रोहतास जिले के हिमांशु ने किया टॉप, समस्तीपुर के दुर्गेश दूसरे नंबर पर

Bihar Board Matric Result Toppers List: बिहार बोर्ड में रोहतास जिले के हिमांशु ने किया टॉप, समस्तीपुर के दुर्गेश दूसरे नंबर पर

Bihar Board 10th Result 2020 Toppers List: बिहार बोर्ड मैट्रिक 2020 रिजल्ट जारी हो गया है। हिमांशु राज (रोल नंबर-2000479) ने 481 अंक (96.20%) प्राप्त करके राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया...

Bihar Board Matric Result Toppers List: बिहार बोर्ड में रोहतास जिले के हिमांशु ने किया टॉप, समस्तीपुर के दुर्गेश दूसरे नंबर पर
Sudhirलाइव हिन्दुस्तान,पटनाTue, 26 May 2020 02:51 PM
ऐप पर पढ़ें

Bihar Board 10th Result 2020 Toppers List: बिहार बोर्ड मैट्रिक 2020 रिजल्ट जारी हो गया है। हिमांशु राज (रोल नंबर-2000479) ने 481 अंक (96.20%) प्राप्त करके राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह रोहतास जिले के जनता हाई स्कूल तेनुअज के विद्यार्थी हैं।

समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार 480 अंकों के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर हैं। वह एसके हाई स्कूल जितवारपुर के छात्र हैं। तीसरे स्थान पर भोजपुर के श्री हरकेन कुमार जैन ज्ञान स्थली आरा के छात्रा शुभम कुमार हैं। उन्हें 478 अंक मिले हैं।

बिहार बोर्ड में इस बार 14 लाख 94 हजार 71 विद्यार्थी सम्मलित हुए थे। इनमें से 7 लाख 29 हजार 213 छात्राएं थीं। इस बार कुल 80.59% विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। कुछ 12 लाख 2 हजार, 30 विद्यार्थी पास हुए हैं।

टॉप 10 की सूची में 41 छात्र-छात्राओं को स्थान मिला है। पहले और दूसरे स्थान पर एक-एक छात्र हैं तो तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थियों का कब्जा है। चौथे स्थान पर भी तीन विद्यार्थी हैं। टॉपर लिस्ट में औरंगाबाद, रोहतास, समस्तीपुर जैसे जिलों का दबदबा है। इस बार सिमुलतला आवासीय विद्यालय का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।   

यह है टॉप 10 लिस्ट

जिला स्कूल का नाम विद्यार्थी का नाम प्राप्त अंक
रोहतास    जनता हाई स्कूल तेनौज हिमांशु राज 481
समस्तीपुर एसके हाई स्कूल जितवारपुर दुर्गेश कुमार 480
भोजपुर    श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली आरा शुभम कुमार 478
औरंगाबाद   पटेल हाई स्कूल दौड़नगर राजवीर 478
अरवल बालिका हाई स्कूल जूली कुमारी   478
लखीसराय  हाई स्कूल अमारपुर लखीसराय सन्नू कुमार 477
औरंगाबाद  अशोक हाई स्कूल दौड़नगर मुन्ना कुमार 477
औरंगाबाद पटेल हाई स्कूल दौड़नगर नवनीत कुमार 477 
रोहतास  एनएसएस हाई स्कूल निशान नगर बद्दी रनजीत कुमार गुप्ता 476
अररिया हाई स्कूल अररिया  अंकित राज    475
सहरसा   हाई स्कूल चैनपुर पारारी स्तुति मिश्रा    475
सीतामढ़ी   जगेश्वर हाई स्कूल भूताही  अंशुमान कुमार  475
समस्तीपुर रोकृत गर्ल्स हाई स्कूल ज्योति कुमारी 475
समस्तीपुर  किसान हाई स्कूल, मोरसंद दीपांशु प्रिय 475
रोहतास  गंगोत्री प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल छेनारी आफरीन तलत  475
औरंगाबाद  पटेल हाई स्कूल दौड़नगर अंकित कुमार 475
जमूई सिमुलतला आवासीय विद्यालय राज रंजन 474 
बेगुसराय स्वास्थ्यवर्धक प्रासविकृत हरिजन हाई स्कूल जगडार शशि कुमार 474
मधुबनी सोनेलाल महतो हाई स्कूल जोरला विकास कुमार 474
पुर्णिया लिलजु हाई स्कूल बुरहिया शुभम राज   473
जमुई  सिमुलतला आवासीय विद्यालय बमबम कुमार 473
बांका अबध बिहारी पंडित हाई स्कूल जिलेबिया मोर अदित्य राज 473
रोहतास  एनएस हाई स्कूल निशान नगर, बद्दी, राकेश कुमार गुप्ता 473
रोहतास आरआर हाई स्कूल गोरारी रोहतास अर्चना कुमारी 473
जहानाबाद हाई स्कूल मखदूमपुर रौशन कुमार 473
बेगुसराय उत्क्रमित एम एस पंसाला नवनीत आनंद   472
पूर्वी चंपारण एस एच हाई स्कूल तिकाहन  भवानीपुर शुभम कुमार  472
समस्तीपुर  आर हाई स्कूल, सोहमा, समस्तीपुर  साक्षी कुमारी  472
भोजपुर आर जे हाई स्कूल उदवंत नगर भोजपुर अनुराग राज 472
औरंगाबाद पटेल हाई स्कूल दौड़नगर सत्यम कुमार   472
जहानाबाद हाई स्कूल हुलास गंज जहानाबाद हेमंत राज 472
अररिया प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल नरपतगंज पायल कुमार 471
जमुई  सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई रोहित कुमार  471
सहरसा जिला स्कूल आदित्य कुमार 471
समस्तीपुर हाई स्कूल लगमा शुभम प्रकाश 471
रोहतास एनएसएस हाई स्कूल निशान नगर बद्दी, संतोष कुमार   471
रोहतास हाई स्कूल कोछास रोहतास शहजाद आलम  471
रोहतास   एसएस रसूलपुर प्रिया कुमार 471
कैमूर हाई स्कूल सिसवार   प्रदीप कुमार 471
गया  किसान हाई स्कूल शिव नगर ननदई देवचंद डिह   मधुमाला कुमारी 471
सिवान वीएम हाई स्कूल स्लोक तुलस्यान   471

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें