ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBihar board 10th result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करें

Bihar board 10th result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करें

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे जारी कर दिए हैं। अब स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं। इस लिंक पर स्टूडेंट्स...

Bihar board 10th result 2020:  बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 27 May 2020 10:11 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे जारी कर दिए हैं। अब स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं। इस लिंक पर स्टूडेंट्स अपना रोलनंबर डालकर नतीजे चेक कर सकते हैं। 

बिहार बोर्ड ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड में नतीजे जारी करने में बाजी मार ली है। लॉकडाउन के कारण सीबीएसई की कुछ परीक्षाएं लटकी हुई हैं तो कुछ बोर्डों की अभी तक उत्तर पुस्तिकांए भी नहीं जांची जा सकी हैं। अभी तक मिजोरम बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी किए हैं। ऐसे में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर सबसे जल्दी रिजल्ट देने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन भी अभी समाप्त नहीं हुआ है। 

हिमांशु राज (रोल नंबर-2000479) ने 481 अंक (96.20%) प्राप्त करके राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह रोहतास जिले के जनता हाई स्कूल तनौज के विद्यार्थी हैं। समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार 480 अंकों के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर हैं। वह एसके हाई स्कूल जितवारपुर के छात्र हैं। तीसरे स्थान पर भोजपुर के श्री हरकेन कुमार जैन ज्ञान स्थली आरा के छात्रा शुभम कुमार हैं। उन्हें 478 अंक मिले हैं।

बिहार बोर्ड में इस बार 14 लाख 94 हजार 71 विद्यार्थी सम्मलित हुए थे। इनमें से 7 लाख 29 हजार 213 छात्राएं थीं। इस बार कुल 80.59% विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। कुछ 12 लाख 2 हजार, 30 विद्यार्थी पास हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें