Bihar Board Matric Result 2019: कंफर्म, बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे हुए जारी

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Bihar Board 10th Result 2019: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) अब 12वीं के बाद अब 10वीं (BSEB Matric Results) के नतीजे  6 अप्रैल को जारी हो गए हैं। बिहार बोर्ड के नतीजे 6 अप्रैल को 1 बजे घोषित...

Bihar Board Matric Result 2019: कंफर्म, बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे हुए जारी

Bihar Board 10th Result 2019: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) अब 12वीं के बाद अब 10वीं (BSEB Matric Results) के नतीजे  6 अप्रैल को जारी हो गए हैं। बिहार बोर्ड के नतीजे 6 अप्रैल को 1 बजे घोषित किए गए। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2019 का परीक्षाफल भी समिति द्वारा रिकार्ड 29 दिन में जारी किया जा रहा है। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2019 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य दिनांक 8 मार्च, 2019 से प्रारम्भ हुआ था। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2019 का परीक्षाफल निम्नलिखित वेबसाइट पर देखा जा सकता है -  http://www.bsebresult.online और  http://www.bsebonline.org

 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी को समाप्त हुई थी।  बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा, 'चीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 12वीं का रिजल्ट बेहतर आने से 10वीं का रिजल्ट भी बेहतर आने की उम्मीद बढ़ गई है।

Bihar Board Matric result 2019: बिहार बोर्ड BSEB 10th result बेहतर आने की उम्मीद

बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2019 में 16 लाख 60 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार बिहार बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से लेकर बोर्ड फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कराई थी। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कई सख्त कदम भी उठाए गए थे। 

Bihar Board Metric Result 2019: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड इस सप्ताह बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे भी जारी कर सकता है। नतीजे बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboard online.bihar.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान भी आपको मैट्रिक के रिजल्ट का अलर्ट भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको इस लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।