Bihar Board 10th Result 2018: 26 जून को आएंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे, पढ़ें 5 खास बातें

हिन्दुस्तान टीम पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Board 10th Result 2018: गोपालगंज के केंद्र से उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने के मचे बवाल के बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक का रिजल्ट घोषित करने की तिथि बढ़ा दी है। अब मैट्रिक का रिजल्ट...

 BSEB 12th Science Result 2018, Bihar Board Intermediate Science Results, www.biharboard.ac.in 2018

Bihar Board 10th Result 2018: गोपालगंज के केंद्र से उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने के मचे बवाल के बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक का रिजल्ट घोषित करने की तिथि बढ़ा दी है। अब मैट्रिक का रिजल्ट 26 जून को 11.30 बजे जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा रिजल्ट जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिजल्ट आज (20 जून, बुधवार) घोषित होना था। राज्य के लाखों मैट्रिक विद्यार्थी जो बुधवार को रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे उन्हें 6 दिन और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

1. प्राचार्य, नाइट गार्ड और आदेशपाल हिरासत में
गोपालगंज में मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने के मामले में एसएस कॉलेज गोपालगंज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक, नाइट गार्ड और आदेशपाल को हिरासत में लिया गया है। प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को बिहार बोर्ड के माध्यमिक संभाग से पटना की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। नाइट गार्ड आसपूजन सिंह और आदेशपाल छठू सिंह को गोपालगंज से पकड़ा गया है। इनलोगों को कॉपियां गायब होने का जिम्मेवार माना गया है। जांची हुई 216 बैग यानी 43 हजार कॉपियों के गायब होने के खुलासे के बाद मंगलवार को बिहार बोर्ड कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा।

2. रिजल्ट पर कोई असर नहीं: बिहार बोर्ड
1. बोर्ड का कहना है कि मूल्यांकन के बाद स्ट्रांग रूम में कॉपियां रखी गई थीं। अंकों को अवार्डशीट व मार्क्स फ्वाइल पर अंकित किया गया था। सारे मार्क्स फ्वाइल बोर्ड के पास आ चुके हैं। इसलिए रिजल्ट पर इसका असर नहीं पड़ेगा। न ही टॉप-10 की मेधा सूची पर असर पड़ेगा।

3. बोर्ड को बदनाम करने की साजिश: आनंद किशोर
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मूल्यांकन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं का गायब होना बोर्ड को बदनाम करने का षड्यंत्र है। अब इसकी पूरी जांच डीएम और एसपी द्वारा की जाएगी। एसएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोपालगंज के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, सारे स्टाफ और प्राचार्य के सभी सहयोगी से गहन पूछताछ की जाएगी।

4. जांच की जिम्मेदारी गोपालगंज डीएम और एसपी को
बिहार बोर्ड ने कॉपियां गायब होने की जांच की जिम्मेदारी गोपालगंज डीएम और एसपी को सौंपी है। वहीं बारकोडेड और मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की खोज और दोषी कर्मियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

5.  2016 के टॉपर घोटाले की याद हुई ताजा
कॉपियों के गायब होने के बाद 2016 के टॉपर घोटाले व 2017 में गणेश प्रकरण की याद ताजा हो गई है। लोग कॉपियों के गायब हो जाने से एक बार फिर से टॉपर घोटाले को लेकर आशंकित हैं। वर्ष 2016 में भी टॉपरों की कॉपियों का मूल्यांकन दूसरे केन्द्र पर कराकर मनचाहा नंबर दे दिया गया था। आशंका है कि इस साल भी टॉपर घोटाले के लिए ही गोपालगंज के एसएस गर्ल्स प्लस टू स्कूल से मैट्रिक की कॉपियां गायब की गई हैं।

आपको बता दें कि इस वर्ष 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षाएं दी थी। एग्जाम 21 फरवरी से 29 फरवरी के बीच राज्य के 1,426 केंद्रों पर हुए थे। पिछले वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 50.12 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 

अब नतीजे 26 जून को biharboard.ac.in  पर देखें जा सकेंगे।

इसके अलावा छात्र रिजल्ट यहां क्लिक करके भी चेक कर सकते हैं 

Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar Board 10th Result: 26 जून को आएंगे मैट्रिक के नतीजे