ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBihar Board: आज से शुरू होगी 10वीं की परीक्षा, पढ़ें आंसरशीट, एंट्री टाइम समेत जरूरी बातें

Bihar Board: आज से शुरू होगी 10वीं की परीक्षा, पढ़ें आंसरशीट, एंट्री टाइम समेत जरूरी बातें

Bihar Board 2022: बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 गुरुवार से शुरू होगी। प्रदेश के 1525 केंद्रों पर 24 फरवरी तक परीक्षा होगी। पहले दिन गुरुवार को गणित विषय की परीक्षा होगी। नकल रोकने के...

Bihar Board: आज से शुरू होगी 10वीं की परीक्षा, पढ़ें आंसरशीट, एंट्री टाइम समेत जरूरी बातें
वरीय संवाददाता ,पटनाThu, 17 Feb 2022 05:46 AM
ऐप पर पढ़ें

Bihar Board 2022: बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 गुरुवार से शुरू होगी। प्रदेश के 1525 केंद्रों पर 24 फरवरी तक परीक्षा होगी। पहले दिन गुरुवार को गणित विषय की परीक्षा होगी।

नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। परीक्षार्थियों को दस मिनट पहले तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र गुम होने या छूट जाने पर आधार नंबर, पैन कार्ड, वोटर आईकार्ड आदि से प्रवेश मिलेगा।

मैट्रिक परीक्षा में इस बार भी हर विषय में 100 फीसदी अतिरिक्त विकल्प दिए जाएंगे। हर प्रश्न का एक अतिरिक्त विकल्प रहेगा। इससे उत्तर देने में परीक्षार्थियों को सुविधा होगी। इस बार परीक्षा में कुल 16 लाख 48 हजार 894 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इसमें आठ लाख छह हजार 705 छात्रा और आठ लाख 42 हजार 189 छात्र हैं। बोर्ड की मानें तो कुल परीक्षार्थियों के आधे पहली पाली में और आधे दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण दो शिफ्ट में परीक्षा ली जा रही है। प्रथम शिफ्ट सुबह 9.30 बजे और दूसरी शिफ्ट  दोपहर 1.45 बजे शुरू होगी। प्रथम शिफ्ट  वाले परीक्षार्थी को अंतिम प्रवेश 9.20 बजे तक मिलेगा। दूसरी शिफ्ट के परीक्षार्थी दोपहर 1.35 बजे तक ही प्रवेश कर पाएंगे। इसके बाद केंद्र पर पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

- उत्तर पुस्तिका पर रहेगी परीक्षार्थी की तस्वीर
परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर जो फोटो है, उसकी स्कैन फोटो ओएमआर उत्तरपत्रक व उत्तरपुस्तिका पर रहेगी। इससे परीक्षार्थी का मिलान ओएमआर उत्तरपत्रक और उत्तरपुस्तिका से की जाएगी। ऐसे में फर्जी छात्रों को पकड़ना आसान हो जाएगा। बोर्ड द्वारा किये गये इस इंतजाम से फर्जी छात्रों में कमी आएगी।

- हर केंद्र पर लगे दस से 15  CCTV कैमरे

राज्य भर के 1525 परीक्षा केंद्र पर दस से 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा हर 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर रहेगा। परीक्षा के दौरान हर कक्षा की वीडियोग्राफी होगी। वहीं कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग की जायेगी।  

- दृष्टिबाधित परीक्षार्थी विज्ञान के बदले देंगे संगीत की परीक्षा

परीक्षा के पहले दिन दृष्टिबाधित परीक्षार्थी विज्ञान के बदले संगीत (सैद्धांतिक) की परीक्षा देंगे। इसके अलावा शेष विषय की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर द्वितीय पाली में ली जाएगी।

कंट्रोल रूम हो गया शुरू

मैट्रिक परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बुधवार से शुरू कर दिया गया है। कंट्रोल रूम 24 फरवरी तक चलेगा। इस अवधि में किसी तरह की दिक्कत होने पर 0612-2232227 और 0612-2230051 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

जूता-मोजा पहनकर परीक्षा देने की अनुमति

ठंड को देखते हुए बिहार बोर्ड ने इंटर की तरह मैट्रिक परीक्षार्थियों को भी परीक्षा केंद्र पर जूता-मोजा पहनकर जाने की अनुमति दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि ठंड के कारण छात्रहित में यह सुविधा दी गयी है। ज्ञात हो कि 2018 में इंटर और मैट्रिक परीक्षा में जूता-मोजा पहनने पर रोक लगा दी गयी थी। परीक्षार्थी चप्पल पहन कर परीक्षा देने आ रहे थे।

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश

- प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर प्रवेश मिलेगा। काले व नीले पेन का इस्तेमाल उत्तर देने में करें।

- ओएमआर उत्तरपत्रक भी काले और नीले पेन से भरे, डेढ़ घंटे में वस्तुनिष्ठ प्रश्न का उत्तर देकर वापस कर देना है।

- किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर केद्र पर नहीं जाएं, मास्क लगाने पर ही प्रवेश मिल सकेगा।

परीक्षा केंद्र पर इसका करना है पालन

- 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक होंगे।

- परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान ही गेट पर तलाशी ली जाएगी।

- मुख्य गेट पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

- परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी के अलावा वीक्षक भी मोबाइल नहीं रखेंगे।


बिहार बोर्ड

- परीक्षार्थी की प्रवेश पत्र गुम होने या छूट जाने पर आधार, पैन कार्ड, वोटर आईकार्ड से मिलेगा प्रवेश।

- प्रथम पाली के लिए 9.20 बजे और दूसरी पाली के लिए 1.35 बजे तक मिलेगा अंतिम प्रवेश।

- केंद्र के बाहर धारा 144 रहेगा लागू, सभी विषयों में सौ फीसदी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

परीक्षा का शेड्यूल
तिथि      -      पहली शिफ्ट                 -    दूसरी शिफ्ट
17 फरवरी   -     गणित (9.30 से 12.45 तक)      -       गणित (1.45 से पांच बजे तक)
18 फरवरी    -     विज्ञान  (9.30 से 12..15 तक)     -    विज्ञान (1.45 से 4.30 बजे तक)
19 फरवरी    -      सामाजिक विज्ञान (9.30 से 12..15 तक)  -  सामाजिक विज्ञान (1.45 से 4.30 बजे तक)
21 फरवरी    -   अंग्रेजी (9.30 से 12.45 तक)     -     अंग्रेजी (1.45 से पांच बजे तक)
22 फरवरी    -     मातृभाषा  (9.30 से 12.45 तक)        -    मातृभाषा (1.45 से पांच बजे तक)
23 फरवरी    -    द्वितीय भारतीय भाषा (9.30 से 12.45 तक)  -    द्वितीय भारतीय भाषा (1.45 से पांच बजे तक)
24 फरवरी    -    ऐच्छिक विषय      -     ऐच्छिक विषय


दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए

तिथि        - पहली शिफ्ट
17 फरवरी    -    गृह विज्ञान (9.30 से 12.4
5 तक)
18 फरवरी    -    संगीत (9.30 से 12..15 तक)

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें