Bihar BEd CET Result 2024: बीएड का रिजल्ट घोषित, हाजीपुर की प्रीति अनमोल टॉपर, ये सभी टॉपर्स की लिस्ट
Bihar BEd CET Result 2024: बीएड कॉलेज में नामांकन के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया है। दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्रत्ती संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे www. bi

ललित नारायण मिथिला विवि (एलएनएमयू) ने सोमवार को दो वर्षीय बीएड व शिक्षा शास्त्री की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। हाजीपुर की प्रीति अनमोल ने 102 अंकों के साथ परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
बांका के कुणाल सिंह एवं बाढ़, पटना के बुल्लू कुमार 100 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। सीईटी-बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने सीईटी-बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम जारी किया है। दो वर्षीय बीएड में 94.98 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। वहीं शिक्षा शास्त्री में 90.49 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपना लॉग-इन आईडी और पासवर्ड डालकर परिणाम देख सकते हैं।
राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक मेहता ने बताया कि दो वर्षीय बीएड के लिए 189568 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 180050 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सफल अभ्यर्थियों में 88218 महिला और 91832 पुरुष शामिल हैं। शिक्षा शास्त्री के लिए 284 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 257 सफल रहे। इनमें 70 महिला एवं 187 पुरुष शामिल हैं।
शिक्षा शास्त्री में रामानुज राय टॉपर
शिक्षा शास्त्री के लिए रामानुज राय ने 85 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्रवण कुमार राय 84 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, शुभम कुमार, विवेक कुमार एवं संजय कुमार 82 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। आनंद मोहन, लालबाबू कुमतार व माधव कुमार पाठक ने 80 अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से चौथा तथा शिवानंद कुमार व सूर्या कुमार ने 78 अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
बीएड के टॉप 5 में शामिल 10 परीक्षार्थी :
रैंक अंक अभ्यर्थी शहर
1 102 प्रीति अनमोल हाजीपुर
2 100 कुणाल सिंह बांका
2 100 बुल्लु कुमार बाढ़, पटना
3 98 मंटू कुमार नालंदा
3 98 विनोद कुमार सिवान
4 97 दिवेश कुमार पटना
4 97 रुपा कुमारी नवादा
4 97 सोनू कुमार मुंगेर
5 96 राहुल कुमार बेगूसराय
5 96 सूरज कुमार अररिया
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


