ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरबिहार: 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी, सिर्फ 6 प्रतिशत बच्चों को ही ए ग्रेड

बिहार: 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी, सिर्फ 6 प्रतिशत बच्चों को ही ए ग्रेड

पांचवी और आठवीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। पहली बार पांचवीं और आठवीं में छात्रों को पास करना जरूरी था। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की मानें तो रिजल्ट में बी और सी ग्रेड प्राप्त करने वाले...

बिहार: 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी, सिर्फ 6 प्रतिशत बच्चों को ही ए ग्रेड
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 28 Apr 2019 02:58 PM
ऐप पर पढ़ें

पांचवी और आठवीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। पहली बार पांचवीं और आठवीं में छात्रों को पास करना जरूरी था। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की मानें तो रिजल्ट में बी और सी ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या अधिक है। अधिकतर जिलों में पांच-छह फीसदी विद्यार्थियों को ही ए ग्रेड मिला है।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की मानें तो अभी 21 जिलों का रिजल्ट आया है। इन जिलों में पांचवीं और आठवीं परीक्षा में 23 लाख 58 हजार 977 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इनमें 20 लाख 24 हजार 884 परीक्षार्थी शामिल हुए। ए ग्रेड प्राप्त करने वाले सबसे ज्यादा बच्चे पटना, समस्तीपुर और सीवान जिले में हैं। पटना शहरी क्षेत्र में 25.44 फीसदी बच्चों को ए ग्रेड मिला है। वहीं सीवान में 10.57 और समस्तीपुर में 15.73 फीसदी छात्रों को ए ग्रेड मिला है। इस परीक्षा में 32 हजार 400 बच्चों को ई ग्रेड मिला है। इन बच्चों को अब दुबारा विशेष कक्षाएं करवायी जायेंगी। दो महीने की विशेष कक्षा के बाद फिर इन बच्चों की दुबारा परीक्षा होगी। इसके बाद भी अगर किसी बच्चे को ई ग्रेड मिलता है तो उसे आगे की कक्षा में नहीं भेजा जायेगा। 


जिलावाइज रिजल्ट 
जिला    ए ग्रेड    बी ग्रेड 
अरवल    5.72    50.25
बांका    6.36    48.55
दरभंगा    6.18    48.31 
 जमुई    6.98    38.07
कटिहार    7.53    49.98 
मधेपुरा    5.30    44.01 
मधुबनी    7.23    44.33
मुंगेर    7.40    48.85 
मुजफ्फरपुर    6.80    44.64 
पटना (शहरी)    25.44    60.81
पटना  (ग्रामीण)    11.11    53.12
पूर्णिया    6.63    43.91 
सहरसा    4.32    38.17
समस्तीपुर    15.73    61.70 
शेखपुरा    14.13    54.99
शिवहर    7.52    44.76 
सीतामढ़ी    8.49    39.69 
सीवान    10.5    69.36
सुपौल    7.10    51.21
वैशाली    10    46.55
पश्चिम चंपारण    7.22     43.91  


ऐसी हुई  ग्रेडिंग 
ए ग्रेड    81 से 100 फीसदी 
बी ग्रेड    61  से 80 फीसदी 
सी ग्रेड    41 से  60 फीसदी 
डी ग्रेड    33 से 40 फीसदी
ई ग्रेड     0 से 32 फीसदी 

25% बच्चे रहे अनुपस्थित 
कई जिलों में परीक्षा में 20 से 25 फीसदी छात्र अनुपस्थित रहे। पटना के शहरी क्षेत्र में जहां 16.32 बच्चे अनुपस्थित रहे, ग्रामीण क्षेत्र 17.54 फीसदी बच्चे अनुपस्थित रहे। 

किरण कुमारी, (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ) ने कहा- पांचवीं-आठवीं की मूल्यांकन परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है। जिन बच्चों को ई ग्रेड मिला है, उन्हें दुबारा पढ़ाया जायेगा। इसके बाद दोबारा उनकी परीक्षा ली जायेगी। पास करने के बाद अगली कक्षा में जाऐंगे। 



 

Virtual Counsellor