ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरBHU: 10 हजार छात्र कोरसरा से पाएंगे मुफ्त शिक्षण सामग्री

BHU: 10 हजार छात्र कोरसरा से पाएंगे मुफ्त शिक्षण सामग्री

बीएचयू के 10 हजार छात्र ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म (कोरसरा) से मुफ्त पठन सामग्री प्राप्त करेंगे। कोरसरा ने बीएचयू को 10 हजार लाइसेंस दिए हैं। इस प्लेटफार्म से अब तक 3690 छात्र पंजीकृत हो चुके है। यह...

BHU: 10 हजार छात्र कोरसरा से पाएंगे मुफ्त शिक्षण सामग्री
कार्यालय संवाददाता ,वाराणसीFri, 24 Jul 2020 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

बीएचयू के 10 हजार छात्र ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म (कोरसरा) से मुफ्त पठन सामग्री प्राप्त करेंगे। कोरसरा ने बीएचयू को 10 हजार लाइसेंस दिए हैं। इस प्लेटफार्म से अब तक 3690 छात्र पंजीकृत हो चुके है। यह सुविधा 30 सितम्बर 2020 तक मिलेगी। कोविड-19 के चलते ऑफलाइन पठन-पाठन ठप है। ई कंटेट में पाठ्य सामग्री न होने से ऑनलाइन एजुकशन भी प्रभावित हो रहा है।

छात्र-छात्राओं को अपना कोर्स पूरा करने की चिंता है। कोरसरा ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। ऑनलाइन प्लेटफार्म कोरसरा एजुकेशन ने पहले बीएचयू को पांच हजार लाइसेंस मुफ्त में दिए थे। अब इसे बढ़ाकर 10 हजार कर दिया है। कंप्यूटर सेंटर के कोआर्डिनेटर प्रो. विवेक सिंह ने बताया कि कोरसरा में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के संकाय सदस्य ऑनलाइन पाठ्य सामग्री अपलोड करते हैं। इस पर विभिन्न विषयों कला और मानविकी, व्यवसाय, सीएस और आईटी, स्वास्थ्य विज्ञान, भौतिक विज्ञान और इंजीनियरिंग, सामाजिक विज्ञान और भाषा सीखने के लिए सामग्री हैं। 

37 सौ ई कंटेंट -
कोरसरा पर मानविकी, कला, विज्ञान सहित करीब 37 सौ पाठ्य सामग्री (ई कंटेंट) हैं। इससे जुड़ने के लिए लाइसेंस के कोड का इस्तेमाल करना होगा। बीएचयू के कंप्यूटर सेंटर ने इसकी पहल की थी। कंपनी ने सहमति दी और बीएचयू को 10 हजार लाइसेंस मुफ्त में दिए हैं।

http://www.coursera.org/ पर दिए गए लाइसेंस का डिटेल भर कर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
 
यहां कराएं पंजीकरण -
विद्यार्थी व शिक्षक इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें नाम, ईमेल और नामांकन संख्या देनी होगी। प्रारंभिक सुविधा के लिए coursera@bhu.ac.in पर पंजीकरण होगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें