ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरक्या कभी भारत में बनेगा हफ्ते में चार दिन काम करने का नियम? '4 डे वर्क वीक' की लिस्ट शामिल हुए ये देश

क्या कभी भारत में बनेगा हफ्ते में चार दिन काम करने का नियम? '4 डे वर्क वीक' की लिस्ट शामिल हुए ये देश

बेल्जियम उन देशों की लीग में शामिल होने वाला नया देश बन गया है, जो अपने कर्मचारियों को ''4 डे वर्क वीक' यानी हफ्ते में चार दिन काम करने का ऑप्शन दे रहा है। आपको बता दें, कई देश तेजी से...

क्या कभी भारत में बनेगा हफ्ते में चार दिन काम करने का नियम? '4 डे वर्क वीक' की लिस्ट शामिल हुए ये देश
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 17 Feb 2022 05:57 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बेल्जियम उन देशों की लीग में शामिल होने वाला नया देश बन गया है, जो अपने कर्मचारियों को ''4 डे वर्क वीक' यानी हफ्ते में चार दिन काम करने का ऑप्शन दे रहा है। आपको बता दें, कई देश तेजी से '4 डे वर्क वीक' का पैटर्न अपना रहे हैं। कई देशों में ये नियम लागू हो गया है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां कर्मचारियों की बिना सैलरी कम किए 4 दिन ऑफिस में काम करने की इजाजत दी गई है।

UAE

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दुनिया का पहला देश है जिसने 4 डे वर्क वीक (four-day work week) को अपनाया है। UAE ने 2022 में घोषणा की कि देश में सभी सरकारी संस्थाएं अब प्रति सप्ताह साढ़े चार दिन काम करेंगी, जिसमें विकंड  शुक्रवार की दोपहर से शुरू होकर रविवार तक चलेगा।  इस देश में फुल डे काम करने का समय सोमवार से गुरुवार (सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक) रहेगा और शुक्रवार  को  (सुबह 7:30 बजे से दोपहर तक) तक  कर्मचारी काम कर सकते हैं, जिसके बाद 12 बजे हाफ डे होगा।

स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड ने परीक्षण के आधार पर चार दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया, जैसा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा प्रचार के दौरान वादा किया गया था। वहीं कर्मचारियों के काम के घंटे 20% कम कर दिए गए लेकिन मुआवजे में कोई नुकसान नहीं हुआ।

स्पेन

स्कॉटलैंड की तरह, स्पेन ने भी चार दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की। सरकार ने श्रमिकों के मुआवजे में बिना किसी कटौती के तीन साल के लिए 32 घंटे के कार्य सप्ताह पर सहमति जताई  है।

जापान अपनी 'ओवरवर्क डेथ' कल्चर को खत्म करेगा।

स्पेन के नक्शेकदम पर चलते हुए जापान चार दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने पर विचार कर रहा है। यह निर्णय कुछ हद तक आश्चर्यजनक है क्योंकि जापान में कर्मचारी ओवरवर्क करते हैं। ऐसे में लोग अधिक काम के कारण मर जाते हैं क्योंकि उन्हें छुट्टी के लिए बहुत कम या बिल्कुल समय नहीं मिलता है।

न्यूजीलैंड

एक बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता सामान कंपनी यूनिलीवर न्यूजीलैंड ने अपने कर्मचारियों के लिए बिना वेतन कटौती के दिसंबर 2020 में एक साल का चार-दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।

आयरलैंड

'4 डे वर्क वीक' आयरलैंड  ने परीक्षण करने के लिए छह महीने के लिए शुरू किया। इसकी शुरुआत आधिकारिक तौर पर जून 2021 में शुरू की गई थी।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

युक्त राज्य अमेरिका जल्द ही अन्य देशों में शामिल हो सकता है, जो '4 डे वर्क वीक' अपना सकता है।

भारत

अन्य देशों की तरह, सरकार भारत में कार्य सप्ताह को छोटा करने पर विचार कर रही है। हालांकि, कर्मचारियों को कम से कम 48 कार्य घंटे पूरे करने होंगे। यदि चार दिन का नियम लागू होता है, तो कर्मचारियों को दिन में 12 घंटे काम करने होगा। ऐसे में कर्मचारियों को उच्च भविष्य निधि (पीएफ) के साथ कर्मचारियों को टेक-होम वेतन में कमी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

Virtual Counsellor