ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरप्रोन्नति के लिए भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भूख हड़ताल शुरू

प्रोन्नति के लिए भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भूख हड़ताल शुरू

बिहार कृषि विश्वविद्यालय एवं इससे सम्बद्ध सभी कॉलेजों और शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने प्रोन्नति की मांग को लेकर मंगलवार से बीएयू परिसर सहित अपने-अपने कॉलेज या शोध केन्द्र परिसर में...

प्रोन्नति के लिए भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भूख हड़ताल शुरू
वरीय संवाददाता,भागलपुWed, 17 Nov 2021 04:16 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार कृषि विश्वविद्यालय एवं इससे सम्बद्ध सभी कॉलेजों और शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने प्रोन्नति की मांग को लेकर मंगलवार से बीएयू परिसर सहित अपने-अपने कॉलेज या शोध केन्द्र परिसर में अनिश्चितकालीन रिले भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इन लोगों ने प्रोन्नति मिलने तक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। पहले दिन सभी शिक्षक रिले भूख हड़ताल पर रहे और दूसरे दिन से 10-10 शिक्षक भूख हड़ताल पर रहेंगे।

विश्वविद्यालय परिसर में पहले दिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शिक्षक व वैज्ञानिक एकत्रित हुए और विवि प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताया। बीएयू के दोनों शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से कहा कि बीते 15 वर्षों से करियर एडवांसमेंट स्कीम का लाभ शिक्षकों को नहीं दिया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप 2006, 2007, 2009, 2012 और 2014 में नियुक्त हुए शिक्षकों को अब तक कोई प्रोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है। अभी हाल ही में प्रोन्नति के मामले में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने यह करते हुए अनापत्ति प्रमाण दिया है कि शिक्षकों की प्रोन्नति का मामला राज्य कृषि विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन का है। इसके लिए वे खुद सक्षम हैं।

सोशल मीडिया पर भी करेंगे प्रचार
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार से अब समन्वय समिति ने आंदोलन को धार देने के लिए अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का भी उपयोग करने का फैसला लिया है। संघ अब अपने आंदोलन की गतिविधियों की जानकारी फेसबुक, टि्वटर और व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और आला अधिकारियों तक पहुंचायेंगे।

शिक्षकों ने कहा कि प्रभारी कुलपति से मंगलवार को भी वार्ता हुई। उन्होंने हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन शिक्षकों ने कहा कि विवि उनके पक्ष में विभाग जाकर काम कराएं। वे लोग अपनी प्रोन्नति मिलने तक आंदोलन करते रहेंगे।

Virtual Counsellor