Army Agniveer Bharti Rally 2022: यूपी और राजस्थान की इन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैलियों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, देखें लिस्ट
अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली अधिकांश रैलियों के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि है। अभी भी जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वह joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस खबर को सुनें
Army Agniveer Rally , Join Indian Army : इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए यूपी व राजस्थान में आयोजित होने वाली अधिकांश रैलियों के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि है। अभी भी जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वह joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती रैली कुछ दिनों में शुरू होने जा रही है। आर्मी अग्निवीरों में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन (10वीं), ट्रेड्समैन (8वीं) के पदों पर भर्ती की जाएगी। भारतीय सेना में पहले चरण में 25000 अग्निवीरों की भर्ती होगी। इनकी भर्ती चार साल के लिए होगी। चार साल के बाद 25 फीसदी को ही परमानेंट किया जाएगा।
एआरओ अमेठी (उत्तर प्रदेश)
इन जिलों के लिए - अम्बेडकर नगर, अमेठी, बस्ती, अयोध्या, कौशाम्बी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर।
रैली का समय- 16 नवंबर 2022 से 06 दिसंबर 2022
एआरओ वाराणसी (उत्तर प्रदेश) -
इन जिलों के लिए - आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर और वाराणसी।
रैली का समय- 16 नवंबर 2022 से 06 दिसंबर 2022
एआरओ आगरा (उत्तर प्रदेश)
- आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस और कासगंज
रैली का समय- 20 सितंबर 2022 से 10 अक्टूबर 2022
एआरओ मेरठ - अग्निवीर सेना भर्ती रैली
- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़
रैली का समय- 20 सितंबर 2022 टी0 10 अक्टूबर 2022
आरओ (मुख्यालय) जबलपुर अग्निवीर भर्ती रैली जबलपुर में
अन्नूपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया
रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- अलवर
रैली भर्ती का स्थान- अलवर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 10 सितम्बर से 24 सितम्बर 2022
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- अलवर, भरतपुर, धौलपुर
रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जयपुर
रैली भर्ती का स्थान- जयपुर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 29 सितम्बर से 14 अक्टूबर
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- जयपुर,सीकर