ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरArmy Agniveer Bharti Rally 2022 : ARO जयुपर में 29 सितंबर से शुरू हो रही भर्ती रैलियों का स्थान बदला, देखिए अहम नोटिस

Army Agniveer Bharti Rally 2022 : ARO जयुपर में 29 सितंबर से शुरू हो रही भर्ती रैलियों का स्थान बदला, देखिए अहम नोटिस

Army Agniveer Bharti Rally 2022 : इंडियन आर्मी ने एआरओ जयपुर (राजस्थान) में होने वाली आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर प्रदर्शित सूचना

Army Agniveer Bharti Rally 2022 : ARO जयुपर में 29 सितंबर से शुरू हो रही भर्ती रैलियों का स्थान बदला, देखिए अहम नोटिस
Alakha Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 23 Sep 2022 06:32 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Army Agniveer Bharti Rally 2022 : इंडियन आर्मी ने एआरओ जयपुर (राजस्थान) में होने वाली आर्मी अग्निवीर भर्ती  रैली को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर प्रदर्शित सूचना के अनुसार, जयपुर एआरओ के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का स्थान परिवर्तित किया गया है। अब एआरओ जयपुर के तहत सेना भर्ती रैली का आयोजन बियानी कॉलेज ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट, कलवार, जॉबनर रोड, जयपुर (राजस्थान) में आयोजित की जाएगी। इससे पहले जयपुर अग्निवीर भर्ती रैली का स्थान 8वीं बटालियन, सीआईएसएफ ग्राउंड कुंडा, अमेर, जयपुर (राजस्थान) निर्धारित था।

उल्लेखनीय है कि राजस्थन में एआरओ जयुपर के तहत सेना में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 29 सितंबर से 14 अक्टूबर 2022 तक किया जाना है। आर्मी अग्निवीरों में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन (10वीं), ‌‌ट्रेड्समैन (8वीं) के पदों पर भर्ती की जाएगी। भारतीय सेना में पहले चरण में 25000 अग्निवीरों की भर्ती होगी। इनकी भर्ती चार साल के लिए होगी। चार साल के बाद 25 फीसदी को ही परमानेंट किया जाएगा, बाकी जवानों को सेवामुक्त कर दिया जाएगा।

राजस्थान की अग्निवीर भर्ती रैलियों का शेड्यूल:
रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जयपुर
रैली भर्ती का स्थान- जयपुर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 29 सितम्बर से 14 अक्टूबर
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- जयपुर,सीकर

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जोधपुर
रैली भर्ती का स्थान- जोधपुर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 28 नवंबर से 12 दिसम्बर 2022
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- सिरोही, बाड़मेर,जैसलमेर, जोधपुर,नागौर, जालौर

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- कोटा
रैली भर्ती का स्थान- कोटा
रैली भर्ती का शेड्यूल- 1 नवंबर से 14 नवंबर 2022
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- कोटा, अजमेर,बूंदी भीलवाड़ा, टोंक, दौसा,करौली,सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़,बारां, बांसवाड़ा, राजसमंद, पाली, डूंगरगढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, झालावाड़
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें