ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरहरियाणा में बोर्ड-निगमों के 14 चेयरमैन और एक वाइस चेयरमैन की नियुक्ति 

हरियाणा में बोर्ड-निगमों के 14 चेयरमैन और एक वाइस चेयरमैन की नियुक्ति 

हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न बोर्डों और निगमों में 14 नए चेयरमैन और वाईस-चेयरमैन की नियुक्तियां की हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि नव-नियुक्त...

हरियाणा में बोर्ड-निगमों के 14 चेयरमैन और एक वाइस चेयरमैन की नियुक्ति 
एजेंसी ,चंडीगढ़Thu, 15 Oct 2020 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न बोर्डों और निगमों में 14 नए चेयरमैन और वाईस-चेयरमैन की नियुक्तियां की हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि नव-नियुक्त चेयरमैनों में पूर्व विधायक सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, होडल के विधायक जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम, बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड, शाहबाद के विधायक रामकरण को शुगरफैड और नरवाना के विधायक राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। 
सरकार ने इसके अलावा पूर्व ओलंम्पियन और चरखी दादरी जिला की सुश्री बबीता फोगाट को हरियाणा महिला विकास निगम, कैथल जिले के कैलाश भगत को हैफेड, करनाल जिले की निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिले के राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड, रेवाड़ी जिले के अरविंद यादव को हरको बैंक, भिवानी जिला के मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग तथा सोनीपत जिला के पवन खरखोदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम और गुहला के रणधीर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सरकार ने कुरूक्षेत्र जिले के धूमन सिंह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाईस-चेयरमैन नियुक्त किया है।

Virtual Counsellor