ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरटॉप ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी कैटेगरी: गूगल पर सर्वाधिक खोजे जाने वालों की सूची में आनंद कुमार

टॉप ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी कैटेगरी: गूगल पर सर्वाधिक खोजे जाने वालों की सूची में आनंद कुमार

गूगल पर दिसंबर 2018 से अब तक बिहार से सबसे अधिक सर्च किए गए आनंद कुमार। पूरे देश में वह चौथे स्थान पर रहे। किसी बिहारी शिक्षक को लंबे अरसे बाद इतना ज्यादा सर्च किया गया है। पहले स्थान पर आईएएफ के...

टॉप ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी कैटेगरी: गूगल पर सर्वाधिक खोजे जाने वालों की सूची में आनंद कुमार
पटना हिन्दुस्तान टीमThu, 12 Dec 2019 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

गूगल पर दिसंबर 2018 से अब तक बिहार से सबसे अधिक सर्च किए गए आनंद कुमार। पूरे देश में वह चौथे स्थान पर रहे। किसी बिहारी शिक्षक को लंबे अरसे बाद इतना ज्यादा सर्च किया गया है। पहले स्थान पर आईएएफ के विंग कमांडर अभिनंदन हैं। यानी इन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया। 

गूगल के पूरे वर्ष का आंकड़ा देखने पर पता चलता है कि भारत में जिन दिग्गजों को सबसे अधिक सर्च किया गया, उनमें एक नाम बिहार के आनंद कुमार का भी है। इस साल शैक्षणिक संस्थान ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार रितिक रोशन अभिनीत बायोपिक के लिए भी खबरों में रहे। यह भी एक वजह है कि इस वर्ष गूगल पर सबसे ज्यादा लोगों ने इन्हें सर्च किया। इसके अलावा गुवाहाटी कोर्ट में उनके खिलाफ दायर याचिका और बाद में सुपर 30 को एक साल के लिए ड्रॉप करने के कारण भी वह सुर्खियों में रहे। 

वहीं, दूसरे स्थान पर लेजेंड्री सिंगर लता मांगेशकर और तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह रहे। पांचवें स्थान पर विक्की कौशल और छठे स्थान पर क्रिकेटर ऋषभ पंत का नाम है। सबसे अधिक सर्च किए जाने पर आनंद कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि मेरी नहीं है, पूरे बिहार की है। पूरी दुनिया के लोगों ने मुझे सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले नये साल में कुछ बड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगे। 

बताते चलें कि 2019 में आनंद को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने अपने यहां व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया था। छात्र जीवन में आनंद का सपना कैम्बिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने की थी, लेकिन पैसे के अभाव में वह वहां दाखिला नहीं ले सके। आनंद कुमार ‘सुपर 30’ नाम से शैक्षणिक संस्थान चलाते हैं। यह संस्थान बच्चों को नि:शुल्क आईआईटी की तैयारी कराता है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें