ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरAMU: विदेशी विद्यार्थियों का हर तीन माह में अपडेट करना होगा स्टेट्स

AMU: विदेशी विद्यार्थियों का हर तीन माह में अपडेट करना होगा स्टेट्स

AMU में विदेशी विद्यार्थियों का हर 3 माह में अपडेट करना होगा। पहले यह साल में एक बार मांगा जाता था। विश्वविद्यालय प्रशासन को विदेशी छात्रों के वीजा, उनसे जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी देनी होगी।

AMU: विदेशी विद्यार्थियों का हर तीन माह में अपडेट करना होगा स्टेट्स
Alakha Singhप्रणव अग्रवाल,अलीगढ़Sun, 14 Aug 2022 04:35 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

AMU News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अध्ययनरत् विदेशी विद्यार्थियों का स्टेट्स अब हर तीन माह में अपडेट करना होगा। विश्वविद्यालयों से पहले यह स्टेटस साल में एक बार मांगा जाता था। विश्वविद्यालय प्रशासन को विदेशी छात्रों के वीजा, उनसे जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी देनी होगी।

बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 25 देशों के छात्र-छात्राएं पढ़ायी कर रहे है। लेकिन पिछले तीन सालों से विदेशी छात्रों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसके पीछे विदेशी सरकारों द्वारा छात्रों को स्कालरशिप में कमी, कोरोना की दस्तक समेत अन्य कारण माने जा रहे है। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विदेशी छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया जारी है। इंतजामिया को उम्मीद है कि इस बार पिछले वर्षो के मुकाबले अधिक विदेशी विद्यार्थियों का दाखिला होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन विदेशी छात्रों की बाबत एम्बेसी व फोरेन रिलेशन ऑफिस को हर साल विद्यार्थियों की बाबत अपडेट करता आया है। छात्रों से जुडी पूर्ण रिपोर्ट उनको भेजी जाती थी। लेकिन अब यह रिपोर्ट साल में एक बार नहीं, बल्कि कई बार भेजी जाएगी। एम्बेसी व फोरेन रिलेशन ऑफिस को हर तीन माह में विदेशी विद्यार्थियों से जुड़ी जानकारी देनी होगी। विद्यार्थियों का वीजा कब खत्म हो रहा है, उनको किसी तरह की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है, उनकी पढ़ाई कब पूरी हो रही है, समेत अन्य कई बिंदुओं का स्टेटस हर तीन माह में अपडेट करना होगा।

-एएमयू में इन प्रमुख देशों के विद्यार्थी अध्ययनरत्
-एएमयू में थाईलैंड, अमेरिका, बांग्लादेश, कनाडा, मिश्र, एकोडोरिया, ईरान, इंडोनेशिया, ईराक, जार्डन, लीबिया, मॉरीशस, नेपाल, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, फलस्तीन, पाकिस्तान, सूडान, सोमालिया, सीरिया, थाईलैंड, तुर्कमेनिस्तान, यमन आदि देशों के विद्यार्थी पढ़ायी कर रहे है। इसके अलावा एनआरआई विद्यार्थी भी हैं, इनमें छात्राओं के मुकाबले छात्रों की संख्या कम है। 

-सबसे अधिक विद्यार्थी ग्रेजुएशन की कर रहे पढ़ाई
-एएमयू में जितने विदेशी विद्यार्थी पढायी कर रहे है, उनमें सबसे अधिक ग्रेजुएशन की पढायी कर रहे है। दूसरे नंबर पर रिसर्च स्कॉलर व तीसरे नंबर पर पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थी शामिल है।

एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर प्रोफेसर अली नवाज जैदी ने एएमयू में करीब 25 देशों के विदेशी विद्यार्थी अध्ययनरत् है। इनमें कुछ विद्यार्थी कैंपस में रहते है तो कई कैंपस से बाहर भी फ्लैट आदि लेकर रहते है। विदेशी विद्यार्थियों का स्टेट्स सम्बंधित एम्बेसी व फोरेन रिलेशन ऑफिस को हर साल भेजा जाता था। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। हर तीन माह में विदेशी विद्यार्थियों का स्टेट्स अपडेट किया जा रहा है।

Virtual Counsellor