ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरइलाहाबाद विश्वविद्यालय : गृह विज्ञान अब फैमिली एंड कम्युनिटी साइंसेज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : गृह विज्ञान अब फैमिली एंड कम्युनिटी साइंसेज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग का नाम शुक्रवार को बदल दिया गया। अब गृह विज्ञान विभाग को डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली एंड कम्युनिटी साइंसेज होगा। नाम परिवर्तन के लिए कागजी कार्रवाई जल्द पूरा...

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : गृह विज्ञान अब फैमिली एंड कम्युनिटी साइंसेज
निज संवाददाता,प्रयागराजSat, 23 Jan 2021 09:10 AM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग का नाम शुक्रवार को बदल दिया गया। अब गृह विज्ञान विभाग को डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली एंड कम्युनिटी साइंसेज होगा। नाम परिवर्तन के लिए कागजी कार्रवाई जल्द पूरा करने का निर्देश कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने दिए हैं। 

शुक्रवार को कुलपति के लिए सम्मान समारोह का आयोजन गृहविज्ञान विभाग में हुआ। इस दौरान विभाग के नवनिर्मित सेमिनार हाल का उद्घाटन कुलपति ने किया। कुलपति ने गृह विज्ञान विभाग में अपने 31 वर्षों के अध्यापन अनुभव को साझा करते हुए कहा कि गृह विज्ञान विभाग में उनका हृदय बसता है। इसके पीछे तर्क दिया कि उन्होंने इस विभाग को सजाया और संवारा है। उन्होंने यूजीसी के नए नियमों के का जिक्र करते हुए गृह विज्ञान विभाग का नाम बदलने का फरमान सुनाया। इसके लिए कागजी कार्रवाई जल्द पूरा करने के भी आदेश जारी कर दिए। प्रो. एसआई रिजवी ने कुलपति के फैसले की प्रशंसा की। समारोह में कुलपति को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। संचालन डॉ. मनीषा सिंह और धन्यवाद डॉ. इना गुप्ता ने ज्ञापित किया। 

गृह विज्ञान विभाग में 2008 से शुरू हुई थी पीजी कक्षा
इविवि में गृह विज्ञान विभाग की नींव 1945 में रखी गई थी। वर्ष 1969 में इसी भवन में बॉयोकेमेस्ट्री विभाग भी स्थापित किया गया। ऐसे में यह बॉयोकेमेस्ट्री और गृह विज्ञान विभाग बन गया। वर्ष 2000 में तत्कालीन कुलपति और राज्यपाल ने इसे स्वतंत्र विभाग की अनुमति दी। उस वक्त यहां केवल तीन वर्षीय बीएससी होम साइंस कोर्स का संचालन किया जाता रहा था। 2007 में विभाग में एक लाइब्रेरी, चार प्रयोगशाला, चार क्लासरूम बनकर तैयार हुए। 2008 में इविवि ने परास्नातक पाठ्यक्रम को मंजूरी दी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें