आईआईटी कानपुर में डिग्री से पहले एमबीए के सभी छात्रों को मिली नौकरी

आईआईटी कानपुर में डिग्री से पहले एमबीए के सभी छात्रों को मिली नौकरी

संक्षेप:

आईआईटी में डिग्री मिलने से पहले ही एमबीए के सभी छात्रों को नौकरी की सौगात मिल गई। 100 फीसदी प्लेसमेंट के साथ संस्थान ने रिकॉर्ड बनाया है। सत्र 2020-22 की डिग्री अगले छह माह में पूरी होगी। इसमें 11...

Jan 29, 2022 12:04 am ISTAlakha Ram Singh वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर
share

आईआईटी में डिग्री मिलने से पहले ही एमबीए के सभी छात्रों को नौकरी की सौगात मिल गई। 100 फीसदी प्लेसमेंट के साथ संस्थान ने रिकॉर्ड बनाया है। सत्र 2020-22 की डिग्री अगले छह माह में पूरी होगी। इसमें 11 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट ड्राइव से पहले जॉब मिल गई थी। आईआईटी में संचालित एमबीए (औद्योगिक और प्रबंधन इंजीनियरिंग) विभाग के लिए यह साल अच्छा रहा। ड्राइव में 35 कंपनियों ने ऑनलाइन साक्षात्कार लिया है। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद छात्रों के सीटीसी पैकेज में बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष 22.54 फीसदी सीटीसी की वृद्धि की गई है। 37 फीसदी छात्र-छात्राओं ने एनालिटिक्स डोमेन में, 24 फीसदी छात्र-छात्राओं ने आईटी में, 20 फीसदी छात्र-छात्राओं ने मार्केटिंग में, 11 फीसदी छात्र-छात्राओं ने फाइनेंस में जॉब ऑफर स्वीकार किया है। प्लेसमेंट के लिए मुख्य रूप से मार्गन स्टेनली, बार्कलेज, एक्सट्रिया, टाइगर एनालिटिक्स, जुस्पे, आईबीएम, वेल्स फारगो, फ्लिपकार्ट, डेलाइट, मास्टरकार्ड, इन्फोसिस, डेल, बर्जर कंपनियों ने अच्छे पैकेज पर जॉब ऑफर की है।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।