ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरAIIMS Delhi Recruitment 2022 : ऐम्स दिल्ली में ग्रुप ए, बी, और सी के 254 पदों पर भर्ती

AIIMS Delhi Recruitment 2022 : ऐम्स दिल्ली में ग्रुप ए, बी, और सी के 254 पदों पर भर्ती

IIMS Delhi Recruitment 2022: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली ने विभिन्न पदों की कुल 254 रिक्तियों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐम्स दि

AIIMS Delhi Recruitment 2022 : ऐम्स दिल्ली में ग्रुप ए, बी, और सी के 254 पदों पर भर्ती
Alakha Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 19 Nov 2022 07:45 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

IIMS Delhi Recruitment 2022: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली ने विभिन्न पदों की कुल 254 रिक्तियों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐम्स दिल्ली के इस भर्ती अभियान में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइइट www.aiims.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 12 नवंबर को जारी हुआ था लेकिन ऑनलाइन आवेदन 19 नवंबर 2022 से शुरू हो रहे हैं। इस भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट 19 दिसंबर 2022 है। ऐम्स दिल्ली भर्ती 2022 में जूनियर इंजीनियर, साइंटिस्ट और अन्य पदों की भर्ती की जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि ऐम्स दिल्ली की इस भर्ती में आवेदन करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। आगे देखिए भर्ती जुड़ी खास बातें-

ऐम्स दिल्ली भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां:
भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 12 नवंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 19 नवंबर 2022
आवेदन की लास्ट डेट - 19 दिसंबर 2022
ऐम्स दिल्ली भर्ती परीक्षा की डेट- जल्द जारी होगी।


रिक्तियों की संख्या - 254
पदों का नाम - जूनियर इंजीनियर, साइंटिस्ट व ग्रुप ए, बी और सी के अन्य पद।

आवेदन योग्यता - सभी पदों के लिए आवेदन योग्यता अलग-अलग है अभ्यर्थियों को सलाह है  कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन देख लें।

आधिकारिक वेबसाइट- https://www.aiims.edu/en.html

ऐम्स दिल्ली भर्ती में ऑनलाइन करें आवेदन: 

ऐम्स दिल्ली की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक 19 नवंबर से एक्टिव हो जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 19 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि लिंक एक्टिव होने के बबाद जल्द ही आवेदन कर लें कि जिससे कि लास्ट डेट पर परेशान न होना पड़े।

AIIMS Delhi Recruitment 2022 Notification

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें