ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरतमिलनाडु के बाद पुदुच्चेरी में भी रद्द की जाएगी 12वीं बोर्ड परीक्षा

तमिलनाडु के बाद पुदुच्चेरी में भी रद्द की जाएगी 12वीं बोर्ड परीक्षा

केन्द्रशासित प्रदेश पुदुच्चेरी प्रशासन जल्द ही 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा करेगा, क्योंकि तमिलनाडु सरकार ने राज्य में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी है। गौरतलब...

तमिलनाडु के बाद पुदुच्चेरी में भी रद्द की जाएगी 12वीं बोर्ड परीक्षा
एजेंसी,पुदुच्चेरीSun, 06 Jun 2021 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रशासित प्रदेश पुदुच्चेरी प्रशासन जल्द ही 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा करेगा, क्योंकि तमिलनाडु सरकार ने राज्य में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि केन्द्रशासित प्रदेश में शिक्षा का अलग से बोर्ड नहीं है और यह तमिलनाडु शिक्षा बोर्ड का अनुसरण करता है। हालांकि पुदुच्चेरी प्रशासन के पास भी बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने के अलाव और कोई विकल्प नहीं है।

इस मामले में जब शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे बारहवीं की बोर्ड की परीक्षाओं के रद्द करने के तमिलनाडु सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। एक बार सरकार के आदेश प्राप्त होने के बाद केन्द्रशासित प्रदेश में भी बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाएगा।
 

Tamilnadu Board 12th Exam 2021: तमिलनाडु सरकार ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द की

NEET 2021: नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं रद्द करने को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें