ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियररिम्स रांची इंटरव्यू से 28 पदों पर नियुक्तियां करेगा

रिम्स रांची इंटरव्यू से 28 पदों पर नियुक्तियां करेगा

राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), रांची ने तीन तरह के पदों पर 28 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर सीनियर रेजिडेंट, रजिस्ट्रार और ट्यूटर नियुक्त होंगे। ये नियुक्तियां विभिन्न...

Babitaहिन्दुस्तान जॉब्स टीम,नई दिल्लीFri, 10 Nov 2017 06:18 PM

रिम्स रांची इंटरव्यू से 28 पदों पर नियुक्तियां करेगा

रिम्स रांची इंटरव्यू से 28 पदों पर नियुक्तियां करेगा 1 / 2

राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), रांची ने तीन तरह के पदों पर 28 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर सीनियर रेजिडेंट, रजिस्ट्रार और ट्यूटर नियुक्त होंगे। ये नियुक्तियां विभिन्न विभागों के लिए की जाएंगी। संस्थान इन पदों को भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 21
(विभाग के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
- मेडिसिन, पद : 05
- पीडियाट्रिक्स, पद :01
- सर्जरी, पद : 01
- रेडियोलॉजी, पद : 02
- कार्डियोलॉजी, पद :02
- पीएमआर, पद : 02
- ऑर्थोपीडिक्स, पद : 01
- न्यूरोसर्जरी, पद : 02
- कार्डियोथोरेसिस, पद : 02
- एनेस्थीसिया, पद : 02
- पीडियाट्रिक सर्जरी, पद : 01

रजिस्ट्रार, कुल पद : 02
(विभाग के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
- नियोनेटोलॉजी, पद : 01
- न्यूरोसर्जरी, पद : 01

ट्यूटर, कुल पद : 05
(विभाग के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
- पैथोलॉजी, पद : 01
- एफएमटी, पद : 02
- पीएसएम, पद : 02

योग्यता 
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त की हो। 
- साथ ही विभाग संबंधित विषय में एमडी/ एमएस/ डीएनबी/ डीएम/ एमसीएच/ डीएम हो। 
- सीनियर रेजिडेंट (एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी) के लिए संबंधित विषय में एमडी/ एमएस/ डीएनबी या पीजी डिप्लोमा हो। 

पद संबंधित शेष जानकारियां देखने के लिए अगली स्लाइ़ड पर क्लिक करें...

 

 

आवेदन

आवेदन2 / 2

अधिकतम आयु
- 40 वर्ष। इस आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच वर्ष और बीसी (I और II) आवेदकों को दो वर्ष की छूट होगी।

वेतनमान : 15,600 रुपये से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 6600 रुपये। 
 
यहां देखें नोटिफिकेशन
- वेबसाइट पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दिए गए RECRUITMENTS लिंक पर क्लिक करें। 
- इसके बाद नया वेबपेज खुलेगा। यहां मौजूद Walk in interview for the post of Residents, Registrar & Tutor on 25-11-2017 लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और योग्यता जांच लें। 
- इस विज्ञापन के साथ आवेदन फॉर्म संलग्न है। इसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल लें। 
- अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। साथ ही पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकाएं। 
- इंटरव्यू के दिन भरे हुए आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति सहित सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी लेकर जाएं। 


वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन
- तारीख : 25 नवंबर 2017
- रिपोर्टिंग का समय : सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
- स्थान : ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर, रिम्स, रांची, झारखंड

अधिक जानकारी यहां
फोन : 91-651-2541533
वेबसाइट : www.rimsranchi.org