पुनर्मूल्यांकन में पास 23 अभ्यर्थी सात अक्तूबर से वरीयता का विकल्प

संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

68500 सहायक अध्यापक भर्ती के पुनर्मूल्यांकन में सफल 23 अभ्यर्थी 7 से 11 अक्तूबर तक जनपद वरीयता का विकल्प भर सकेंगे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से रविवार को जारी विज्ञप्ति के...

bihar teacher recruitment news

68500 सहायक अध्यापक भर्ती के पुनर्मूल्यांकन में सफल 23 अभ्यर्थी 7 से 11 अक्तूबर तक जनपद वरीयता का विकल्प भर सकेंगे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार चार चरण की नियुक्ति के बाद अवशेष रिक्तियों का विवरण वेबसाइट https://upbasic.upsdc.gov.in/ पर 7 अक्तूबर से उपलब्ध रहेगा। इन अभ्यर्थियों को 24 से 27 मार्च 2020 तक आवेदन करना था लेकिन कोरोना की वजह से सभी दफ्तर बन्द होने के कारण आवेदन नहीं लिए गए। पहले चरण में सफल अभ्यर्थियों को दो साल पहले 5 सितंबर को ही नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन में 102 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। एक प्रश्न को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण 82 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से पास हुए हैं। अगस्त 2018 में घोषित परिणाम में बड़े पैमाने पर अनियमितता मिलने के बाद एससीईआरटी में कॉपियां जंचवाई गई थी। दूसरी बार के मूल्यांकन से भी असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने याचिकाएं की थी। जिस पर तीसरी बार मूल्यांकन किया गया है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पुनर्मूल्यांकन में पास 7 अक्तूबर से भर सकेंगे वरीयता का विकल्प