ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरकेवी के 16 विद्यार्थी देखेंगे मोदी संग चंद्रयान-2 की लैंडिंग

केवी के 16 विद्यार्थी देखेंगे मोदी संग चंद्रयान-2 की लैंडिंग

आगामी सात सितंबर को जब चंद्रयान-2 चंद्रमा पर कदम रखेगा तब इस पल को देखने के लिए केंद्रीय विद्यालय के 16 विद्यार्थी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इसरों में मौजूद रहेंगे।  इसरो की ओर से...

केवी के 16 विद्यार्थी देखेंगे मोदी संग चंद्रयान-2 की लैंडिंग
विशेष संवाददाता,नई दिल्ली।Wed, 04 Sep 2019 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी सात सितंबर को जब चंद्रयान-2 चंद्रमा पर कदम रखेगा तब इस पल को देखने के लिए केंद्रीय विद्यालय के 16 विद्यार्थी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इसरों में मौजूद रहेंगे। 
इसरो की ओर से कराए गए ऑनलाइन स्पेस क्विज के माध्यम से देश के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। देश भर के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से कुल 150279 विद्यार्थियों ने इसरो द्वारा कराए गए क्विज में भाग लिया था।

जिन विद्यार्थी का इसमें चयन हुआ है उनमें अहमदाबाद के निश्चल, अनुष्का अग्रवाल, बेंगलुरु के जीशान संजीब, करेरा मध्यप्रदेश की कनिष्का गुप्ता, चंडीगढ़ के अक्षत, दिल्ली कैंट के मनोज्ञ सिंह, लक्षद्वीप की नफरसथ निधा, असम की देवलीना हजारिका, चुरू राजस्थान की गरिमा शर्मा, जम्मू-कश्मीर के औजासव, सिक्किम के यश गुप्ता, छत्तीसगढ़ के श्रीजल चंद्राकर, मिजोरम की अन्या सिंह, शिलांग की अविप्सा पति, मणिपुर की सोनी नांगमैथम और अरुणाचल प्रदेश की तेजस्विनी शामिल हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें