UP Board result 2017: यहां देखें 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की जिलेवार लिस्ट
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। हाईस्कूल में 81.18 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि इंटरमीडिएट में 82.62 प्रतिशत...
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। हाईस्कूल में 81.18 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि इंटरमीडिएट में 82.62 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। बोर्ड ने जिलेवार 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है।
लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें- 10वीं के जिलेवार टॉपर्स की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें- 12वीं के जिलेवार टॉपर्स की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
इंटरमीडिएट में भी फतेहपुर की ही छात्रा ने सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। फतेहपुर की छात्रा प्रियांशी तिवारी को 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में फतेहपुर की तेजस्वी देवी ने 95.83 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। वे जय मां एसजीएमआईसी, राधानगर की छात्रा हैं।
पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल में 6.48 प्रतिशत तो इंटरमीडिएट में 5.37 प्रतिशत कम परीक्षार्थी सफल हुए हैं। 2016 में हाईस्कूल के 87.66 प्रतिशत और इंटरमीडिएट के 87.99 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे।
UP Board result 2017 12वीं का रिजल्ट अलर्ट पाने और रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें
UP Board result 2017 10वीं का रिजल्ट अलर्ट पाने और रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें


