SSC Stenographer Recruitment 2026 : दो दिन बाद बंद हो जाएगा SSC का बड़ा फॉर्म, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन
SSC Stenographer Recruitment 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब बेहद करीब है। जानिए कितनी वैकेंसी, कौन कर सकता है आवेदन, उम्र सीमा, सैलरी, परीक्षा प्रक्रिया और ऑनलाइन फॉर्म भरने का आसान तरीका।

SSC Stenographer Recruitment 2026 : SSC की सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए अब वक्त तेजी से निकल रहा है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी Staff Selection Commission ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अब फॉर्म भरने के लिए केवल दो दिन का समय बचा है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह आखिरी मौका माना जा रहा है।
कितने पदों पर निकली भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए करीब 731 संभावित पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संस्थानों में होंगी। ग्रेड C पद ग्रुप B नॉन-गजेटेड श्रेणी में आते हैं, जबकि ग्रेड D पद ग्रुप C श्रेणी के हैं। एसएससी ने साफ किया है कि रिक्तियों की संख्या आगे चलकर बढ़ या घट सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
आवेदन की आखिरी तारीख कब है
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 15 मई 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 मई तय की गई है। अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो 20 और 21 मई 2026 को करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी। हालांकि इसमें अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही स्टेनोग्राफी स्किल होना भी आवश्यक है, क्योंकि आगे स्किल टेस्ट लिया जाएगा। राष्ट्रीयता से जुड़े नियमों के तहत भारतीय नागरिकों के अलावा नेपाल, भूटान और कुछ अन्य श्रेणियों के उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे।
उम्र सीमा क्या रखी गई है
ग्रेड C पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं ग्रेड D पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 साल, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी।
कितनी देनी होगी फीस
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। भुगतान UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए किया जा सकता है।
कैसे होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस और अंग्रेजी विषय से सवाल पूछे जाएंगे।
इसके बाद स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट होगा। ग्रेड C पद के लिए 100 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड D पद के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग/स्टेनोग्राफी स्पीड जरूरी होगी। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। वहीं कुछ पदों के लिए मेडिकल जांच भी कराई जा सकती है।
कितनी मिलेगी सैलरी
ग्रेड C पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-7 के तहत करीब 44,900 रुपये शुरुआती वेतन दिया जाएगा। वहीं ग्रेड D पद के लिए शुरुआती सैलरी लगभग 25,500 रुपये होगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधा, पेंशन और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे भरें फॉर्म
आवेदन करने और नोटिफिकेशन देखने के लिए उम्मीदवार SSC.gov.in पर जा सकते हैं। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर One Time Registration पूरा करें। इसके बाद Stenographer Recruitment 2026 लिंक पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी और दस्तखत भी अपलोड करना होगा। आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट जरूर सुरक्षित रखें।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


