SSC Stenographer 2026: स्टेनोग्राफर परीक्षा की तारीख में बदलाव, जानें कब होगा एग्जाम; सिटी स्लिप जारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SSC ने परीक्षा तिथि में बदलाव करने के साथ स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और ग्रेड 'D' परीक्षा 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी है। इस स्लिप के जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।

ssc stenographer 2026 exam date revised city intimation slip released
स्टेनोग्राफर परीक्षा की तारीख में बदलाव

SSC Stenographer Exam 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और ग्रेड 'D' परीक्षा 2026 के शेड्यूल में बदलाव किया है। इसके साथ ही एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक अब यह परीक्षा 9 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 9 सितंबर से 12 सितंबर तक होनी थी। बता दें कि आयोग ने यह जानकारी एक नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि आयोग ने परीक्षा की तारीख बढ़ाने का कोई कारण आधिकारिक नोटिस में नहीं बताया है। SSC ने उम्मीदवारों से परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध 12 अगस्त 2026 के नोटिस को देखने के लिए कहा है।

9 से 15 सितंबर तक होगी परीक्षा

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी एग्जाम 2026 का आयोजन 9, 10, 11, 12 और 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यानी परीक्षा की अवधि को 12 सितंबर से बढ़ाकर 15 सितंबर तक किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले संशोधित शेड्यूल जरूर चेक कर लें और अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र से जुड़ी जानकारी ध्यान से देखें।

SSC स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप 2026 जारी

SSC ने परीक्षा तिथि में बदलाव करने के साथ स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और ग्रेड 'D' परीक्षा 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी है। इस स्लिप के जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।

सिटी स्लिप संबंधित परीक्षा तारीख से करीब आठ दिन पहले उपलब्ध कराई गई है। वहीं, एडमिट कार्ड की बात करें, तो यह परीक्षा से लगभग दो से तीन दिन पहले जारी होने की उम्मीद है।

SSC स्टेनोग्राफर एग्जाम सिटी कैसे चेक करें?

उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी नीचे बताए गए तरीके से चेक कर सकते हैं-

1. उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sc.gov.in पर जाएं।

2. यहां होमपेज पर Login/Register विकल्प पर क्लिक करें।

3. अब अपना यूजरनेम या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

4. इसके बाद कैप्चा भरकर लॉगिन करें।

5. इसके बाद डैशबोर्ड पर स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और ग्रेड 'D' एग्जामिनेशन 2026 सेक्शन पर जाएं।

6. अब एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।

7. अपनी परीक्षा सिटी चेक करें और सिटी स्लिप डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

क्यों आयोजित होती है SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा?

SSC स्टेनोग्राफार परीक्षा का आयोजन भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D के पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा की तारीख बदली, जानें कब होगा एग्जाम; सिटी स्लिप जारी