SSC Selection Posts Result : एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 का रिजल्ट जारी, 67543 अभ्यर्थी पास

Feb 06, 2026 09:19 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

SSC Selection Posts Result : एसएससी ने सेलेक्शन फेज 13 भर्ती 2025 के पहले चरण का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। अगले चरण के लिए स्नातक स्तर पर 35055, 12वीं में 14768 और 10वीं में 17720 कुल 67,543 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया।

SSC Selection Posts Result : एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 का रिजल्ट जारी, 67543 अभ्यर्थी पास

SSC Selection Posts Result : एसएससी ने सेलेक्शन फेज 13 भर्ती 2025 के पहले चरण का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। अगले चरण के लिए स्नातक स्तर पर 35055, 12वीं में 14768 और 10वीं में 17720 कुल 67,543 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया। स्नातक या उससे अधिक अर्हता वाले पदों के लिए 10,21,850, हायर सेकेंडरी स्तर के पदों के लिए 7,08,219 जबकि 10वीं स्तर के पदों के लिए 12,09,332 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 10वीं स्तर पर 46, 12वीं स्तर पर 29 और स्नातक स्तर पर 58 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है।

सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा का आयोजन 24,25,26,28,29,30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 को किया गया था। ग्रेजुएशन लेवल पर कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों में से 13536 अनारक्षित वर्ग से हैं। 3345 ईडब्ल्यूएस, 4425 एससी, 2040 एसटी और 7286 ओबीसी वर्ग से हैं। 12वीं स्तर पर पास हुए 14,768 में से 5460 अनारक्षित वर्ग से हैं। 971 ईडब्ल्यूएस, 1695 एससी, 855 एसटी और 2580 ओबीसी वर्ग से हैं। 10वीं स्तर पर पास हुए 17,720 में से 5490 अनारक्षित वर्ग से हैं। 1343 ईडब्ल्यूएस, 1890 एससी, 840 एसटी और 2895 ओबीसी वर्ग से हैं।

आपको बता दें कि जून 2025 में एसएससी ने 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन के स्तर पर सेलेक्शन पोस्ट के 2423 पदों पर भर्ती निकाली थी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।