SSC की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी, जानें कब होगा कौन सा पेपर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एसएससी ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक सीएचएसएल, जूनियर इंजीनियर और सीपीओ एसआई की परीक्षाएं नवंबर से दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी।

Dates released for three major SSC recruitment exams CHSL JE and CPO SI
एसएससी ने जारी की तीन बड़ी परीक्षाओं की तिथियां

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। नवंबर और दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाली तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं को लेकर आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, जूनियर इंजीनियर (JE) दिल्ली पुलिस एवं सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर (CPO SI) और कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह सभी परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) मोड में होंगी।

आपके मतलब की बात- कब होगी कौन सी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक जूनियर इंजीनियर की परीक्षाएं 2 से 6 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा सीपीओ एसआई का पेपर-1 20 से 28 नवंबर को और सीएचएसएल टियर-1 की परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर तक के लिए प्रस्तावित है।

SSC CHSL में 2,536 पदों पर होने वाली हैं भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह नोटिफिकेशन एक बड़ा मौका है। पहले सामने आए नोटिफिकेशन के मुताबिक SSC CHSL 2026 भर्ती परीक्षा के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के करीब 2,536 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें एलडीसी/जेएसए और डीईओ जैसे पद शामिल हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर है। यह परीक्षा 30 नवंबर में शुरू होगी। ऐसे में अभी भी अभ्यार्थियों के पास करीब दो महीने के समय है।

जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर होगी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जूनियर इंजीनियर 2026 भर्ती के तहत केंद्र सरकार के कई विभागों में जूनियर इंजीनियर के 1,748 अस्थाीय पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यार्थियों को इलेक्ट्रिकल, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से संबंधित पदों पर भर्ती किया जाएगा। इसकी परीक्षा 2 से 6 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

सीपीओ एसआई में 1,871 पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती परीक्षा 2026 में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सब इंस्पेक्टर के लिए परीक्षा होगी। इसके तहत 1,871 पदों की घोषणा की गई है। इसमें दिल्ली पुलिस के अलावा सीएपीएफ और सीआईएसएफ के पद भी शामिल हैं। इसकी परीक्षा 20 से 28 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी, जानें कब होगा कौन सा पेपर