SSC Exam : अंडमान व लद्दाख से आकर यूपी और बिहार में क्यों दे रहे एसएससी भर्ती परीक्षा, अलर्ट पर आयोग

SSC Exam : अंडमान व लद्दाख से आकर यूपी और बिहार में क्यों दे रहे एसएससी भर्ती परीक्षा, अलर्ट पर आयोग

संक्षेप:

SSC Recruitment Exam : अंडमान, लद्दाख, तेलंगाना, तमिलनाडु जैसे दूर दराज के राज्यों से अभ्यर्थी एसएससी भर्ती परीक्षा देने यूपी और बिहार के केंद्रों में क्यों आ रहे हैं। एसएससी इस पर कड़ी निगरानी रख रहा है।

Oct 16, 2025 08:08 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न केंद्रों पर अंडमान और लद्दाख तक से छात्र आ रहे हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों पर खास नजर रखी जा रही है जो अपना राज्य छोड़कर और इतनी लंबी दूरी तय करके परीक्षा देने आ रहे हैं। परीक्षा से पहले परीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों को इन अभ्यर्थियों के लिए खासतौर से अलर्ट किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार के अनुचित लाभ की गुंजाइश न रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आधार प्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू होने के बाद हुई कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2024 और सेलेक्शन पोस्ट फेज XIII 2024 भर्ती की कंप्यूटर आधारित प्रथम चरण की परीक्षा में अंडमान और निकोबार, लद्दाख, मेघालय, गोवा, आसाम, तमिलनाडु और तेलंगाना आदि राज्यों तक के छात्र मध्य क्षेत्र के अंतर्गत यूपी और बिहार में आए थे। सीजीएल में 21,472 जबकि सेलेक्शन पोस्ट फेज XIII में 16,614 अभ्यर्थी बाहर के थे। इनमें यूपी और बिहार की सीमा से लगे राज्यों के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है लेकिन दूरदराज के छात्र भी कम नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
EWS से अधिक OBC की कटऑफ, देखें एसएससी जीडी कांस्टेबल मेडिकल कटऑफ

सीजीएल में ही देखें तो आन्ध प्रदेश के 203, जम्मू और कश्मीर से 60, अंडमान और निकोबार से छह, आसाम से 176, दादरा और नगर हवेली के छह दमन और दीव से एक, लक्ष्यद्वीप से एक और पुडुचेरी से चार छात्र आए थे। झारखंड से सर्वाधिक 6896, दिल्ली 2902, पश्चिम बंगाल 2036, मध्य प्रदेश 2020, राजस्थान 1952 और हरियाणा 1904 छात्र थे। वहीं सेलेक्शन पोस्ट फेज XIII में सर्वाधिक राजस्थान के 3908, 3378 झारखंड, दिल्ली 1690, मध्य प्रदेश से 2641 छात्र थे। एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका वर्तमान पता यूपी और बिहार में न होकर दूसरे राज्यों में था उनकी खास निगरानी की जा रही है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।