SSC : कर्मचारी चयन आयोग का फैसला, भर्ती परीक्षाओं में गलत प्रश्न पर मिलेंगे समान अंक

Apr 11, 2026 08:35 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share

SSC Recruitment Exam : एसएससी ने साफ किया है कि यदि भर्ती परीक्षा के पेपर का कोई प्रश्न अस्पष्ट, त्रुटिपूर्ण या बिना सही विकल्प के पाया जाता है, तो उसे हटाकर सभी अभ्यर्थियों को उसके अंक दिए जाएंगे।

SSC : कर्मचारी चयन आयोग का फैसला, भर्ती परीक्षाओं में गलत प्रश्न पर मिलेंगे समान अंक

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के लिए चुनौती/आपत्ति प्रबंधन प्रणाली को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह नई व्यवस्था 2026 से आयोजित होने वाली सभी वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं और विभागीय परीक्षाओं पर लागू होगी। आयोग ने यह कदम अभ्यर्थियों से मिली शिकायतों, आरटीआई आवेदनों और न्यायालयों की टिप्पणियों के बाद उठाया है।

नई व्यवस्था के तहत परीक्षा के बाद पहले अस्थायी उत्तरकुंजी जारी होगी जिस पर अभ्यर्थी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इन आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञ करेंगे और उनकी सिफारिशों के आधार पर अंतिम उत्तरकुंजी प्रकाशित की जाएगी। आयोग ने साफ किया है कि यदि कोई प्रश्न अस्पष्ट, त्रुटिपूर्ण या बिना सही विकल्प के पाया जाता है, तो उसे हटाकर सभी अभ्यर्थियों को उसके अंक दिए जाएंगे। यदि किसी प्रश्न के एक से अधिक सही उत्तर होते हैं, तो सही विकल्प चुनने वाले सभी अभ्यर्थियों को पूरे अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर देने वालों को नकारात्मक अंक मिलेंगे।

आउट ऑफ सिलेबस सवाल पर भी सभी को पूरे अंक

आयोग ने यह भी कहा है कि आउट ऑफ सिलेबस या पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्नों की संभावना बहुत कम होती है, लेकिन ऐसे दुर्लभ मामलों में भी प्रश्न हटाकर सभी को अंक दिए जाएंगे। भाषा या अनुवाद संबंधी त्रुटियों के मामलों में प्रत्येक भाषा के लिए अलग-अलग मूल्यांकन किया जाएगा। एसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल ठोस और सार्थक आपत्तियां ही दर्ज करें।

एसएससी का सीएचएसएल टाइपिंग टेस्ट रद्द

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 10 अप्रैल 2026 को दूसरी पाली में आयोजित वर्ष 2025 की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के टाइपिंग टेस्ट को तकनीकी समस्याओं के कारण रद्द कर दिया गया है। अब इस परीक्षा का आयोजन फिर से 22 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जिसमें केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो पिछली बार उपस्थित थे। उम्मीदवारों के नए प्रवेश पत्र संभवतः 17 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जिन परीक्षार्थियों को पहले टाइपिंग टेस्ट से छूट मिली थी, उन्हें इस पुनर्परीक्षा में भी शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।