SSC Phase 14 Vacancy : एसएससी सेलेक्शन पोस्ट 14 भर्ती के आवेदन शुरू, 3003 वैकेंसी, पैटर्न में बड़ा बदलाव

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

SSC Selection Posts phase 14 apply online : कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं कार्यालयों में 3003 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

SSC Phase 14 Vacancy : एसएससी सेलेक्शन पोस्ट 14 भर्ती के आवेदन शुरू, 3003 वैकेंसी, पैटर्न में बड़ा बदलाव

SSC Selection Posts phase 14 apply online : कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं कार्यालयों में 3003 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी चार मई तक आवेदन कर सकते हैं जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि पांच मई है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 11 से 13 माई की रात 11 बजे तक का मौका मिलेगा। इसकी पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा जून में संभावित है। एसएससी ने सेलेक्शन पोस्ट एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। अब सेक्शनल टाइमिंग की व्यवस्था लागू कर दी गई है।

कहां कितने पद

विज्ञापित 3003 पदों में से अनारक्षित वर्ग के 1534, ओबीसी 667, एससी 346, ईडब्ल्यूएस 271 और एसटी के 185 पद शामिल हैं। इसमें सर्वाधिक 235 पद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) में मेडिकल अटेंडेंट हैं।

क्या है आयु सीमा व योग्यता

इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है और शैक्षणिक योग्यता 10वीं है। सीजीएचएस में ही नर्सिंग ऑफिसर के 107 पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी उच्च माध्यमिक (12वीं) पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में वार्ड अटेंडेंट (पुरुष एवं महिला) के 105 पदों पर 18 से 27 वर्ष के 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन के योग्य हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सर्वे ऑफ इंडिया विभाग में सर्वेयर के 197 पदों के लिए स्नातक अर्हताधारी 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

हुआ बड़ा बदलाव

एसएससी ने सेलेक्शन पोस्ट एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। अब सेक्शनल टाइमिंग की व्यवस्था लागू कर दी गई है। हर सेक्शन (मैथ्स, रीजनिंग, इंग्लिश व जीए ) के लिए 15 मिनट में 25 प्रश्न करने होंगे।

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBE) होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Type Multiple Choice Questions) पूछे जाएंगे। मैट्रिकुलेशन, हायर सेकेंडरी (10+2), और स्नातक एवं उससे ऊपर के स्तरों के लिए तीन अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

भाग ,विषय का नाम ,प्रश्नों की संख्या,अधिकतम अंक, समय अवधि

A,सामान्य बुद्धिमत्ता (General Intelligence),25,50,कुल 60 मिनट

B,सामान्य जागरूकता (General Awareness),25,50,(प्रत्येक भाग के लिए 15 मिनट का अनुभागीय समय/Sectional Timer)

C,मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude),25,50,

D,अंग्रेजी भाषा (English Language),25,50,

महत्वपूर्ण बिंदु:

कुल प्रश्न: 100

कुल अंक: 200

समय: कुल 60 मिनट। ध्यान दें कि प्रत्येक विषय (Part A, B, C, D) को हल करने के लिए आपको 15 मिनट का निश्चित समय मिलेगा

पहचान सत्यापन में पहुंचे सभी 300 चयनित

विभिन्न परीक्षाओं में रिक्तियों के अधिकतम उपयोग एवं चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लागू स्लाइडिंग मैकेनिज़्म के तहत एसएससी (मध्य क्षेत्र) की ओर से सोमवार को सीजीएल परीक्षा 2025 के सफल अभ्यर्थियों के लिए पहचान सत्यापन प्रक्रिया कराई गई। ट्रिपलआईटी में आयोजित सत्यापन के पहले दिन कुल 300 अभ्यर्थियों को पूर्व में चयनित स्लॉट के अनुसार चार अलग-अलग सत्रों में बुलाया गया था। सभी अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिसमें 220 ने फिक्स विकल्प का चयन करते हुए अपने आवंटित पद/ विभाग को अंतिम रूप से स्वीकार किया। 80 अभ्यर्थियों ने फ्लोट विकल्प का चयन किया, जिससे वे स्लाइडिंग की अगली राउंड में उच्च वरीयता के पदों/विभागों में संभावित अपग्रेड के लिए पात्र बने रहेंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।