SSC MTS result 2024 out: एसएससी एमटीएस पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 11469 उम्मीदवारों ने किया क्वालीफाई
SSC MTS result Out: SSC MTS Result 2024-25: स्टाफ सेलेक्शन कमशन ने मल्टीपल टास्किंग स्टाफ एमटएस का 2024-25 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आप आसानी से नतीजे चेक कर ससकते हैं।

SSC MTS Result 2024-25: स्टाफ सेलेक्शन कमशन ने मल्टीपल टास्किंग स्टाफ एमटएस का 2024-25 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आप आसानी से नतीजे चेक कर ससकते हैं। इसका लिंक 12 मार्च की रात को एक्टिव किया गया। रिजल्ट में आपको शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोलनंबर मिलेंगे। जो परीक्षा में शामिल हुए थे ऑनलाइन नतीजे देश कते हैं। आपको बता दें कि 11469 उम्मीदवारों ने एमटीएस की पदों के लिए क्वालीफाई किया है। एसएससी ने कई लिस्ट जारी की हैं, जिसमें प्रोविजनली शार्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोलनंबर हैं।
उम्मीदवारों के मार्क्स नॉर्मलाइजेशन फार्मूले से दिए गए हैं। संदिग्ध कदाचार के कारण 179 उम्मीदवारों के रिजल्ट को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है। इन 179 उम्मीदवारों के रोल नंबर सूची- III के अनुसार हैं। उम्मीदवारी रद्द/निषेध/अस्वीकृति के कारण 504 उम्मीदवारों के परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। इन 504 उम्मीदवारों के रोल नंबर सूची- IV के अनुसार हैं। परीक्षा की सूचना के पैरा 4.2 में उल्लिखित बेंचमार्क विकलांगता के अनुसार निम्नलिखित 198 PwD उम्मीदवार हवलदार के पद के लिए उपयुक्त नहीं पाए गए। इस प्रकार हवलदार के पद के लिए उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया गया है
यहां आप आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Age Group EWS SC ST OBC UR TOTAL ESM OH HH VH Pw DOthers
18-25 784 856 515 1815 2913 6883 620 72 77 61 56
18-27 146 111 90# 329 520 1196 70 13 15 23 10
Total 930 967 605 2144 3433 8079 690** 85*** 92^ 84^^ 66^
आपको बता दें कि इस भर्ती में कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार में रिकॉर्ड 17,93,680 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जो कि देशभर में पंजीकृत 57,44,713 अभ्यर्थियों का 31.22 प्रतिशत थे।
जो उम्मीदवार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए योग्य हुए, उन्हें अगले स्टेज के लिए भेजा गया। आपको बता दें कि एसएससी एमटीएस की परीक्षा के जरिए 9583 पदों पर भर्ती की जाएगी, इनमें 6144 मल्टी टास्किंग और 3439 हवलदार पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के मूल नोटिफिकेशन में 8,236 रिक्तियां थीं लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया।
आपको बता दें कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन एमटीएस के नॉन टेक्निकल पदों और हवलदार के पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा का आयोजन करता है। इस साल इसका आयोजन 30 सितंबर से 14 नवंबर के बीच किया गया था। हवलदार के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जनवरी में घोषित किया जा चुका है। इसमें 27,011 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया था। इसके बाद पीएसटी और पीईटी फरवरी 5 से 12 में किए गए और इसमें 20,959 ने हवलदार पद के लिए क्वालीफाई किया।
दोनों सेशन में क्वालिफाइंग मार्क्स (मिनिमम मार्क्स)
सत्र-I में उम्मीदवार के प्रदर्शन को पहले चेक किया जाएगा और सत्र-II में प्रदर्शन का मूल्यांकन तभी किया जाएगा जब उम्मीदवार सत्र-I में पास होगा।
कंप्यूटर-आधारित टेस्ट के सत्र- I और साथ ही सत्र- II में न्यूनतम योग्यता अंक इस प्रकार हैं:
वर्ग न्यूनतम योग्यता अंक (%)
सामान्य (यूआर) 30%
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 25%
अन्य सभी श्रेणियां (एससी, एसटी, दिव्यांग) 20%
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।