SSC MTS Exam : आधे से ज्यादा ने छोड़ी एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा, लाखों रहे गैरहाजिर
एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीआईसी एवं सीबीएन) में हवलदार भर्ती 2025 की पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी।

केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीआईसी एवं सीबीएन) में हवलदार भर्ती 2025 की पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से हाल ही में एक आरटीआई में सूचना दी गई है कि 7948 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में देशभर में पंजीकृत 36,17,245 अभ्यर्थियों में से लगभग 16.70 लाख ही उपस्थित रहे। साफ है कि तकरीबन 19.47 लाख परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
वहीं मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार में औसत उपस्थिति राष्ट्रीय आंकड़ों के तुलना में बेहतर रही। यूपी और बिहार में पंजीकृत 510032 अभ्यर्थियों में से 2,64,366 (51.83 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। परीक्षा छोड़ने वालों की सख्या 2,45,666 थी। यूपी में पंजीकृत 315748 अभ्यर्थियों में से 152925 (48.43 फीसदी) उपस्थित रहे जबकि बिहार में पंजीकृत 194284 अभ्यर्थियों में से 111441 (57.36 प्रतिशत) उपस्थित रहे।
इस साल घट गई थी आवेदकों की संख्या
एमटीएस और हलदार भर्ती 2025 में अभ्यर्थियों की संख्या में 21 लाख की कमी देखने को मिली थी। 2024 में जहां देशभर से रिकॉर्ड 5744713 आवेदन मिले थे वहीं 2025 में 3617245 अभ्यर्थियों ने ही फार्म भरा था। 2023 में 2609777, 2022 में 5521917, 2021 में 3933119 जबकि 2020 में 4535071 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2025 के कितनी वैकेंसी
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2025 के जरिए 7948 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 6810 और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीआईसी एवं सीबीएन) में हवलदार के 1138 यानी कुल 7948 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।
एमटीएस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चपरासी, चौकीदार, जमादार, माली, गेटकीपर आदि पदों पर भर्ती होती है। इसके साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) में हवलदार के पदों पर भर्ती की जाएगी।
एमटीएस भर्ती क्यों है कमजोर मैथ्स वालों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका
एसएससी एमटीएस भर्ती सरकार नौकरी पाने का सपना देख रहे उन अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका होता है जिनका मैथ्स व रीजनिंग कमजोर है। दरअसल यह परीक्षा दो सेशन में होती है। दोनों सेशन एक ही दिन में आयोजित होते हैं। पहला सेशन न्यूमेरिकल एंड मैथमेटिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी व प्रोब्लम सोल्विंग का होगा। रीजनिंग और मैथ्स दोंनों में 60-60 अंक के 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। यानी रीजनिंग मैथ्स से कुल 40 प्रश्न आएंगे। सेशन-1 सिर्फ क्वालिफाइंग होगा। जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को इसमें सिर्फ 30 फीसदी अंक लाने होंगे यानी उन्हें 40 में सिर्फ 12 सवाल सही करने होंगे। ओबीसी व ईडब्ल्यूएस को 10 व एससी एसटी को 8 प्रश्न ही हल करने होंगे। इस सेशन में नेगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी। फाइनल मेरिट के निर्धारण में सेशन-1 के मार्क्स नहीं जुड़ेंगे। यही वजह है कि मैथ्स व रीजनिंग में कमजोर अभ्यर्थियों के लिए एमटीएस भर्ती की लिखित परीक्षा क्रैक करना आसान है।
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट 14 भर्ती के आवेदन जारी, 3003 वैकेंसी
कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं कार्यालयों में 3003 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी चार मई तक आवेदन कर सकते हैं जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि पांच मई है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 11 से 13 माई की रात 11 बजे तक का मौका मिलेगा। इसकी पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा जून में संभावित है। एसएससी ने सेलेक्शन पोस्ट एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। अब सेक्शनल टाइमिंग की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
कहां कितने पद
विज्ञापित 3003 पदों में से अनारक्षित वर्ग के 1534, ओबीसी 667, एससी 346, ईडब्ल्यूएस 271 और एसटी के 185 पद शामिल हैं। इसमें सर्वाधिक 235 पद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) में मेडिकल अटेंडेंट हैं।
क्या है आयु सीमा व योग्यता
इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है और शैक्षणिक योग्यता 10वीं है। सीजीएचएस में ही नर्सिंग ऑफिसर के 107 पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी उच्च माध्यमिक (12वीं) पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में वार्ड अटेंडेंट (पुरुष एवं महिला) के 105 पदों पर 18 से 27 वर्ष के 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन के योग्य हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सर्वे ऑफ इंडिया विभाग में सर्वेयर के 197 पदों के लिए स्नातक अर्हताधारी 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


