SSC : एसएससी MTS परीक्षा केंद्र के नीचे मिला तहखाना, मिले लैपटॉप और राउटर, नकल गिरोह का सरगना गिफ्तार

May 06, 2026 01:38 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

करीब तीन माह पहले एसएससी MTS भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून के एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में अभ्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के जरिए नकल कराने वाले एक हाईटेक गिरोह के सरगना को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया ।

SSC : एसएससी MTS परीक्षा केंद्र के नीचे मिला तहखाना, मिले लैपटॉप और राउटर, नकल गिरोह का सरगना गिफ्तार

करीब तीन माह पहले कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की एक भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून के एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में अभ्यार्थियों को कथित रूप से आधुनिक तकनीक के जरिए नकल कराने वाले एक हाईटेक गिरोह के सरगना को उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अभ्यर्थियों को दूर बैठकर अपनी लैब के माध्यम से नकल कराने वाले गिरोह का 13 फरवरी को हुई परीक्षा के दौरान ही भंडाफोड़ करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अभ्यर्थियों का परीक्षा में चयन होने पर गिरोह उनके पद के ग्रेड पे के हिसाब से पैसे की मांग करता था ।

देहरादून के एमकेपी परीक्षा केंद्र में नकल का पर्दाफाश

उत्तराखंड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना शुभम भटनागर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कुतुबशेर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । उन्होंने बताया कि एसएससी द्वारा आयोजित मल्टीटास्किंग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाइन परीक्षा के दौरान देहरादून के एमकेपी परीक्षा केंद्र में कथित तौर पर रिमोट एक्सेस संसाधनों का उपयोग कर परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था।

कंप्यूटर लैब के नीचे मिला तहखाना, मिले लैपटॉप

अधिकारी ने बताया कि जब एसटीएफ द्वारा परीक्षा केंद्र पर दबिश दी गयी तो परीक्षा लैब के पास बने सर्वर रूम के एक कोने में 24 गुणा 24 इंच का एक अंडर ग्राउंड चेंबर (गड्ढा) पाया गया जिसमें राउटर के साथ दो लैपटॉप स्वचालित अवस्था में रिमोटली चलाए जाते मिले थे। इन लैपटॉपों के माध्यम से ऑनलाइन हो रही परीक्षा में प्रश्नपत्रों को हल करने में मदद की जा रही थी ।

गिरोह का सरगना भटनागर था फरार

एसटीएफ ने लैपटॉपों और राउटर समेत पूरे सिस्टम को कब्जे में लेकर सील कर दिया था तथा मौके पर मौजूद दो आरोपियों-नीतिश कुमार गौड़ तथा भास्कर नैथानी को गिरफ्तार कर लिया था । हांलांकि गिरोह का सरगना भटनागर तब से फरार था । इस संबंध में देहरादून नगर कोतवाली में सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था ।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।