
SSC MTS City Intimation Slip 2025-26 जारी, जानिए किस शहर में है आपकी परीक्षा; 4 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम
SSC MTS City Intimation Slip 2025-26 Out : एसएससी ने एमटीएस परीक्षा 2025-26 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है, परीक्षा 4 फरवरी से होगी और एडमिट कार्ड 1 फरवरी को आएगा।
SSC MTS City Intimation Slip 2025-26 Out : एसएससी एमटीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ गई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC Multi-Tasking Staff (MTS) परीक्षा 2025-26 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसके जरिए उम्मीदवार अब यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। आयोग ने साफ कर दिया है कि यह स्लिप केवल परीक्षा शहर की सूचना के लिए है, इसे एडमिट कार्ड न समझें।
SSC MTS City Intimation Slip 2025-26 हुई जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप को ssc.gov.in पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध करा दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों के लिए अलग से जारी किया जाएगा।
सिटी स्लिप क्यों है जरूरी, क्या नहीं है एडमिट कार्ड
एसएससी ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। यह केवल यह जानकारी देती है कि परीक्षा किस शहर, किस तारीख, और किस शिफ्ट में होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए SSC MTS Admit Card 2026 अनिवार्य होगा, जिसे परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।
SSC MTS City Slip में कौन-कौन सी जानकारी होगी
डाउनलोड की गई सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार निम्न जानकारियां देख सकते हैं -
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा की तारीख
- शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा शहर
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी विवरणों की जांच सावधानी से करें।
SSC MTS City Intimation Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं -
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर Login टैब पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- SSC MTS City Intimation Slip 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगी
- स्लिप डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें
SSC MTS Admit Card 2026 कब आएगा
कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार SSC MTS Admit Card 2026 परीक्षा से चार दिन पहले, यानी 01 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखने की सलाह दी गई है।
SSC MTS Exam Date 2026: कब से होगी परीक्षा
SSC द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक SSC MTS परीक्षा 2026 का आयोजन 04 फरवरी 2026 से किया जाएगा। परीक्षा की सही तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
सिटी स्लिप के बाद आगे क्या होगा
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद अब अगला चरण एडमिट कार्ड का है। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को SSC MTS Admit Card के साथ एक मान्य फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद आयोग की ओर से SSC MTS Answer Key भी जारी की जाएगी।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और किसी भी अप्रमाणित सूचना पर भरोसा न करें। सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों को परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखें।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




