SSC MTS Answer Key 2026: एसएससी एमटीएस 2026 आंसर-की 2026 जारी, ssc.gov.in पर देखें अपनी रिस्पॉन्स शीट

Mar 03, 2026 07:27 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSC MTS Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2025-26 की आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक तौर पर आज, 3 मार्च 2026 को जारी कर दी है।

SSC MTS Answer Key 2026: एसएससी एमटीएस 2026 आंसर-की 2026 जारी, ssc.gov.in पर देखें अपनी रिस्पॉन्स शीट

SSC MTS Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2025-26 की आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक तौर पर आज, 3 मार्च 2026 को जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया कुल 7,948 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें एमटीएस के 6,810 पद और हवलदार के 1,138 पद शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 4 फरवरी से 20 फरवरी 2026 के बीच किया गया था।

SSC MTS 2026 आंसर-की कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Latest News' सेक्शन में "Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates' Response Sheet(s)" के लिंक पर क्लिक करें।

3. एक पीडीएफ नोटिस खुलेगा, जिसके अंत में दिए गए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।

4. अपना रोल नंबर और पासवर्ड (जो आपके एडमिट कार्ड पर अंकित है) दर्ज करें।

5. लॉगिन करने के बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि किसी उम्मीदवार को आयोग द्वारा दिए गए किसी उत्तर पर संदेह है या वह उसे गलत मानता है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

समय सीमा: आपत्ति दर्ज करने की विंडो 3 मार्च (शाम 6:00 बजे) से 6 मार्च 2026 (शाम 6:00 बजे) तक खुली रहेगी।

शुल्क: प्रत्येक प्रश्न या उत्तर को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

महत्वपूर्ण: 6 मार्च शाम 6:00 बजे के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

मार्किंग स्कीम और रिजल्ट

उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट के आधार पर संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। ध्यान दें कि एमटीएस परीक्षा के सेशन-II (जनरल अवेरनेस और अंग्रेजी) में नेगेटिव मार्किंग लागू है, जहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। प्राप्त आपत्तियों को चेक करने के बाद आयोग फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हवलदार पदों के लिए आवेदन करने वाले सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।