Hindi Newsकरियर न्यूज़ssc jht hindi translator recruitment 2025 notification out know how to apply
SSC Hindi Translator: मंत्रालयों में काम करने का सुनहरा मौका, 1.42 लाख तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

SSC Hindi Translator: मंत्रालयों में काम करने का सुनहरा मौका, 1.42 लाख तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

संक्षेप:

SSC Hindi Translator: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हिंदी अनुवादकों की भर्ती का सुनहरा मौका है। SSC ने 437 पदों पर वैकेंसी जारी की है। जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया।

Sun, 8 June 2025 07:30 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSC Hindi Translator: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 437 पदों पर भर्तियां की जाएंगी और ये सभी पद केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के लिए होंगे। खास बात यह है कि इन पदों के लिए सैलरी 35400 से शुरू होकर 142400 तक जा सकती है, जो चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल 6 और 7 के अनुसार मिलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 जून 2025 से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 26 जून 2025 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाकर करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जिनके पास हिंदी-इंग्लिश अनुवाद में डिप्लोमा या कम से कम 2 साल का अनुभव है, वे भी पात्र हैं।

आवेदकों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखी गई है। जबकि महिलाएं, एससी/एसटी, PwBD, और पूर्व सैनिकों के लिए कोई फीस नहीं है।

क्या है चयन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा

1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (पेपर-1) : 12 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा।

2. पेपर-2 (डिस्क्रिप्टिव) : पेपर-1 में क्वालिफाई करने वालों को ही बुलाया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO) और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) के लिए: 35400 - 112400 रुपये (लेवल-6)
  • सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) के लिए: 44900 - 142400 रुपये (लेवल-7)
  • CRPF में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) के लिए भी लेवल-6 सैलरी लागू होगी।

अगर आप हिंदी भाषा में दक्ष हैं और केंद्र सरकार में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो SSC द्वारा निकाली गई यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन मौका है। आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए SSC की वेबसाइट पर जरूर जाएं और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरना न भूलें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।