SSC JE Vacancy 2026: एसएससी जेई के 1748 पदों पर निकली भर्ती, BTech और डिप्लोमा वाले करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SSC JE Vacancy 2026: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी बसाइट ssc.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है।

SSC JE Vacancy 2026
एसएससी जेई वैकेंसी 2026

SSC JE Vacancy 2026 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश भर के इंजीनियरिंग छात्रों और युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एक बहुत ही शानदार अवसर पेश किया है। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (JE) के कुल 1,748 रिक्त पदों को भरने के लिए अपना आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम के अभ्यर्थियों का चयन केंद्र सरकार के प्रमुख विभागों में किया जाएगा।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थियों के लिए यह नोटिफिकेशन अपने सपनों के करियर को पंख देने का एक बेहतर माध्यम बनकर आया है। आयोग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म आज 2 सितंबर 2026 से जमा कर सकते हैं।

जरूरी तारीखें-

आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 तय की गई है। ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 28 सितंबर 2026 से लेकर 30 सितंबर 2026 तक ओपन रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 में प्रस्तावित है।

शैक्षणिक योग्यता-

इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में बी.ई. (B.E.), बी.टेक (B.Tech) की डिग्री अथवा तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

SSC JE 2026 Vacancy Notification Link

आयु सीमा -

अगर आयु सीमा की बात करें, तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु विभाग के अनुसार 30 से 32 वर्ष तय की गई है। वहीं सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

चयन-

उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 और पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पिर-1 में सफल अभ्यर्थियों को पेपर-2 के लिए बुलाया जाएगा। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों वाले होंगे। दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी।

वेतनमान -

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ग्रुप बी नॉन गैजटेड पद, लेवल- 6 के अनुसार 35400-112400 रुपये दिए जाएंगे।

आवेदन फीस-

सामान्य व ओबीसी- 100 रुपये

एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग व सभी वर्गों की महिलाओं को फीस से छूट होगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC JE के 1748 पदों पर निकली भर्ती, BTech और डिप्लोमा वाले करें अप्लाई