SSC JE Tier 2 Answer Key 2026 OUT: एसएससी जेई टियर-2 आंसर-की जारी, ssc.gov.in पर रिस्पॉन्स शीट करें चेक

Apr 16, 2026 09:34 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

SSC JE Tier 2 Answer Key 2026 Out: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे चरण यानी Tier-2 की ‘आंसर-की’ और उम्मीदवारों की 'रिस्पॉन्स शीट' आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।

SSC JE Tier 2 Answer Key 2026 OUT: एसएससी जेई टियर-2 आंसर-की जारी, ssc.gov.in पर रिस्पॉन्स शीट करें चेक

SSC JE Tier 2 Answer Key 2026 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे चरण यानी Tier-2 की ‘आंसर-की’ और उम्मीदवारों की 'रिस्पॉन्स शीट' आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। वे सभी अभ्यर्थी जो इस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, अब आयोग की नई वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। इस आंसर-की के जारी होने से उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

कैसे डाउनलोड करें SSC JE Tier 2 आंसर-की?

आयोग ने उम्मीदवारों के लिए लॉगिन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। अपनी रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Latest News' सेक्शन में "Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates' Response Sheet(s) of Junior Engineer Exam 2026 (Tier-II)" के लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें नीचे दिए गए 'Link for Candidate's Response Sheet' पर क्लिक करना होगा।

4. अपना रोल नंबर (Roll Number) और पासवर्ड (जो आपके एडमिट कार्ड पर अंकित है) दर्ज करें।

5. लॉगिन करते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक उत्तर स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

6. इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों की जांच करें।

SSC JE Tier 2 Answer Key 2026 Direct Link

गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने का मौका

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि आयोग द्वारा जारी किया गया कोई उत्तर गलत है, तो वह उसे चुनौती दे सकता है। आपत्ति दर्ज करने की विंडो 16 अप्रैल 2026 से खुल गई है। उम्मीदवारों के पास अपनी चुनौतियां जमा करने के लिए 19 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक का समय दिया गया है। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवार को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो संशोधित फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

क्या होगा अगला चरण?

टियर-2 की आंसर-की पर प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा आयोग के एक्सपर्ट द्वारा की जाएगी। इसके बाद 'फाइनल आंसर-की' और अंत में SSC JE Tier 2 का परिणाम घोषित किया जाएगा। जूनियर इंजीनियर के पदों पर फाइनल चयन टियर-1 और टियर-2 दोनों परीक्षाओं के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा। सफल उम्मीदवारों को इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपनी रिस्पॉन्स शीट का प्रिंटआउट अभी निकाल कर रख लें, क्योंकि एक निश्चित समय के बाद यह लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। यह रिस्पॉन्स शीट भविष्य में किसी भी विसंगति को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के रूप में काम आती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।