SSC: इस दिन जारी होंगे SSC JE और CHSL परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड, ssc.gov.in पर देखें डिटेल्स

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

SSC: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर-2 परीक्षा 2026 के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों की घोषणा कर दी है।

SSC: इस दिन जारी होंगे SSC JE और CHSL परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड, ssc.gov.in पर देखें डिटेल्स

SSC : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने जूनियर इंजीनियर (JE) और कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर-2 परीक्षा 2026 के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों की घोषणा कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने टियर-1 परीक्षा पास की है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र के शहर और अन्य डिटेल्स को चेक कर सकते हैं।

SSC JE टियर-2 परीक्षा

एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा 2026 का टियर-2 (मुख्य परीक्षा) का आयोजन 7 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपनी 'एग्जाम सिटी स्लिप' परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले 27 मार्च 2026 को डाउनलोड कर सकेंगे। सिटी स्लिप के माध्यम से परीक्षार्थियों को यह पता चल सकेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में और किस शिफ्ट में होने वाली है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें। एडमिट कार्ड 4 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा।

SSC CHSL टियर-2 परीक्षा का शेड्यूल

कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2026 के टियर-2 के लिए भी महत्वपूर्ण तिथियां साझा की गई हैं। CHSL टियर-2 की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा के लिए भी सिटी इंटिमेशन स्लिप 10 दिन पहले 1अप्रैल 2026 से उपलब्ध होगी। डमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से केवल 4 दिन पहले 7 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड कब और कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 'सिटी स्लिप' और 'एडमिट कार्ड' दो अलग-अलग डॉक्यूमेंट हैं। सिटी स्लिप केवल परीक्षा के शहर की जानकारी देती है, जबकि एडमिट कार्ड वह डॉक्यूमेंट है जिसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। एसएससी नियमों के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से केवल 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

डाउनलोड करने का तरीका:

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Admit Card' टैब पर क्लिक करें।

3. अपनी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट का चयन करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट

आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) और हाल ही में खींची गई दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। फोटो आईडी कार्ड पर जन्म तिथि वही होनी चाहिए जो एडमिट कार्ड पर अंकित है।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

एसएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। टियर-2 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में होगी, जिसमें नेगीटिव मार्किंग का प्रावधान भी हो सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्नों को हल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।