SSC JE 2025 Paper II Final Answer Key जारी, जानें कब तक कर सकेंगे डाउनलोड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SSC ने JE 2025 पेपर-II की फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार 4 सितंबर तक ssc.gov.in से डाउनलोड करें।

ssc je 2025 paper 2 final answer key response sheet marks
SSC

SSC JE 2025 Paper II Final Answer Key: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (ssc) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के पेपर-II की फाइनल आंसर-की के साथ-साथ क्वेश्चन पेपर कम रिस्पॉन्स शीट भी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड कर दी है। गौरतलब है कि इस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट पहले ही 3 अगस्त 2026 को घोषित किया जा चुका था और अब आयोग ने पेपर-II से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराकर उम्मीदवारों के लिए एक और अहम पड़ाव पूरा कर दिया है।

जिन अभ्यर्थियों ने पेपर-II की परीक्षा दी थी, वे अपने रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को देख सकते हैं। इसके लिए आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में एक अलग लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे लॉगिन पेज तक पहुंच सकते हैं।

कब से कब तक मिलेगी सुविधा

आयोग की तरफ से साफ किया गया है कि यह सुविधा 21 अगस्त 2026 की शाम 6 बजे से शुरू होकर 4 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। यानी अभ्यर्थियों के पास करीब दो हफ्ते का वक्त है, जिसमें उन्हें अपने दस्तावेज संभालकर रखने होंगे। आयोग ने साफ तौर पर सलाह दी है कि इस तय समय-सीमा के भीतर ही उम्मीदवार अपनी फाइनल आंसर-की और क्वेश्चन पेपर कम रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मार्क्स भी होंगे उपलब्ध

खास बात यह है कि सिर्फ आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट ही नहीं, बल्कि आयोग ने पेपर-II में शामिल हुए क्वालिफाई और नॉन-क्वालिफाई, दोनों तरह के उम्मीदवारों के मार्क्स भी वेबसाइट पर डाल दिए हैं। यह सुविधा भी 21 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक ही चालू रहेगी। अपने मार्क्स देखने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की मदद से आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

सिर्फ निजी इस्तेमाल के लिए है क्वेश्चन पेपर

आयोग ने इस बार एक अहम बात स्पष्ट रूप से रेखांकित की है। सेव किया गया क्वेश्चन पेपर पूरी तरह से निजी उपयोग और सेल्फ-एनालिसिस, यानी खुद के मूल्यांकन के मकसद से ही है। इससे जुड़ा एक अंडरटेकिंग भी फाइनल आंसर-की के साथ शामिल किया गया है, जो लॉगिन करते ही उम्मीदवारों को नजर आ जाएगा। सीधे शब्दों में कहें तो उम्मीदवारों से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे इस दस्तावेज का गलत इस्तेमाल न करें और न ही इसे कहीं आगे बांटें।

डेडलाइन से पहले जरूर करें डाउनलोड

अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी बात यही है कि फाइनल आंसर-की, क्वेश्चन पेपर कम रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड को तय डेडलाइन से पहले जरूर डाउनलोड कर लें। 4 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे के बाद यह सुविधा पूरी तरह बंद हो जाएगी, यानी उसके बाद इन दस्तावेजों तक पहुंचना उम्मीदवारों के लिए मुमकिन नहीं होगा। आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि तय समय-सीमा खत्म होने के बाद इन दस्तावेजों को लेकर किसी भी तरह की व्यक्तिगत मांग या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए बेहतर यही होगा कि उम्मीदवार आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द अपने दस्तावेज सुरक्षित कर लें।

गौरतलब है कि इससे पहले भी आयोग पेपर-I की फाइनल आंसर-की जारी कर चुका है, और अब पेपर-II से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के साथ जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 का यह चरण भी लगभग समापन की ओर बढ़ चुका है। जो उम्मीदवार किसी वजह से अभी तक अपने दस्तावेज चेक नहीं कर पाए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस जरूर पढ़ें और आगे की जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC JE 2025 Paper II Final Answer Key जारी, जानें कब तक कर सकेंगे डाउनलोड