SSC SSC Sliding Mechanism: एसएससी परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव, अब स्लाइडिंग मैकेनिज्म से छात्रों को मिलेगी मनपसंद नौकरी

Mar 03, 2026 08:12 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Reform in SSC Recruitment: एसएससी ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं के लिए ‘स्लाइडिंग मैकेनिज्म’ की शुरुआत की है, जिसमें उम्मीदवारों को ‘फिक्स’ और ‘फ्लोट’ जैसे नए विकल्प मिलेंगे।

SSC SSC Sliding Mechanism: एसएससी परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव, अब स्लाइडिंग मैकेनिज्म से छात्रों को मिलेगी मनपसंद नौकरी

Reform in SSC Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आगामी परीक्षाओं और चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व छात्र-अनुकूल बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। एसएससी ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं के लिए ‘स्लाइडिंग मैकेनिज्म’ की शुरुआत की है, जिसमें उम्मीदवारों को ‘फिक्स’ और ‘फ्लोट’ जैसे नए विकल्प मिलेंगे। यह व्यवस्था मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए फायदेमंद होगी जो अपनी पसंद का पद या विभाग पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

आयोग के इस ऐतिहासिक फैसले का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में होने वाली देरी को कम करना और पदों के खाली रह जाने की समस्या का समाधान करना है।

क्या है स्लाइडिंग मैकेनिज्म?

आमतौर पर एसएससी की परीक्षाओं में एक बार विभाग आवंटित होने के बाद उसमें बदलाव की गुंजाइश नहीं होती थी। लेकिन नए स्लाइडिंग मैकेनिज्म के तहत, यदि किसी उच्च रैंक वाले उम्मीदवार ने अपनी पहली पसंद का पद नहीं पाया है, तो वह दूसरी लिस्ट में अपनी पसंद को अपडेट कर सकता है। यह ठीक वैसी ही प्रक्रिया है जैसी इंजीनियरिंग (IIT/NIT) में दाखिले के समय जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के दौरान अपनाई जाती है।

'फिक्स' और 'फ्लोट' विकल्प को समझें

चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को दो विकल्प दिए जाएंगे:

फिक्स: यदि किसी उम्मीदवार को उसकी पसंद का पद और विभाग मिल गया है और वह उससे पूरी तरह संतुष्ट है, तो वह 'फिक्स' विकल्प चुन सकता है। इसके बाद उसकी सीट लॉक हो जाएगी और उसे आगे के राउंड में नहीं ले जाया जाएगा।

फ्लोट : यदि किसी उम्मीदवार को सीट तो मिल गई है, लेकिन वह अपनी उच्च प्राथमिकता वाली पसंद के लिए अपग्रेड होना चाहता है, तो वह 'फ्लोट' विकल्प चुनेगा। इसका मतलब है कि वह वर्तमान सीट को सुरक्षित रखते हुए अगले राउंड की प्रतीक्षा करेगा। यदि ऊपर की पसंद वाली सीट खाली होती है, तो उसे वह आवंटित कर दी जाएगी।

छात्रों को कैसे होगा फायदा?

एसएससी परीक्षाओं में अक्सर देखा गया है कि अभ्यर्थी एक साथ कई परीक्षाओं (जैसे CGL, CHSL, MTS) में सफल हो जाते हैं।

सीटों की बर्बादी रुकेगी: इस व्यवस्था से वे छात्र जो छोटी रैंक के कारण बाहर हो जाते थे, उन्हें खाली होने वाली सीटों पर मौका मिल सकेगा।

पारदर्शिता: 'वेटिंग लिस्ट' जैसी समस्या का समाधान होगा और योग्य उम्मीदवारों को उनकी मेरिट के आधार पर सबसे बेहतर विभाग मिल सकेगा।

समय की बचत: बार-बार होने वाली काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

कब से लागू होगा नया नियम?

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह नया स्लाइडिंग सिस्टम SSC CGL 2026 और CHSL 2026 की भर्ती प्रक्रियाओं से पूरी तरह प्रभावी होगा। आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इसके लिए एक गाइडलाइन और यूजर मैनुअल जारी करेगा ताकि छात्रों को फॉर्म भरते समय कोई भ्रम न रहे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।