Hindi Newsकरियर न्यूज़ssc gd result 2025 pdf error technical issue final result update know how to download
SSC GD Result 2025: फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, PDF में आ रही दिक्कत; जानिए कैसे करें चेक

SSC GD Result 2025: फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, PDF में आ रही दिक्कत; जानिए कैसे करें चेक

संक्षेप:

SSC GD 2025 का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर तो आ गया, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण हजारों उम्मीदवार अभी अपना नाम नहीं देख पा रहे हैं।

Jan 15, 2026 11:10 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSC GD 2025 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आते ही उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। वजह रिजल्ट का PDF लिंक खुल ही नहीं रहा। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जैसे ही फाइनल रिजल्ट अपलोड हुआ, भारी ट्रैफिक और तकनीकी गड़बड़ी के चलते हजारों उम्मीदवार अपने नतीजे देखने से वंचित रह गए। SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC GD 2025 का फाइनल रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है। हालांकि, कई उम्मीदवारों का कहना है कि PDF ओपन करने पर एरर मैसेज दिख रहा है। कुछ के लिए लिंक लोड नहीं हो रहा, तो कुछ के लिए फाइल डाउनलोड ही नहीं हो पा रही। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी अभ्यर्थी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

SSC GD Result 2025: 53690 पदों पर भर्ती, लाखों की नजर नतीजों पर

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 53,690 कांस्टेबल (GD) पदों को भरा जाना है। यह परीक्षा देश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जाती है, जिसमें लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया था। CBT, PET/PST, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे कई चरणों के बाद अब जाकर फाइनल लिस्ट जारी की गई है।

SSC GD Result 2025: किन किन बलों में मिलेगी पोस्टिंग?

SSC GD के जरिए चयनित उम्मीदवारों की तैनाती देश के प्रमुख केंद्रीय सुरक्षा बलों में की जाएगी, जिनमें BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, असम राइफल्स, SSF और NCB शामिल हैं। इन बलों में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह रिजल्ट बेहद अहम है।

SSC GD Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करेंगे? (जब लिंक ठीक हो जाए)

जैसे ही तकनीकी समस्या दूर होती है, उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख पाएंगे -

  • ssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • “Result” टैब पर क्लिक करें
  • “Constable GD” सेक्शन चुनें
  • SSC GD 2025 Final Result लिंक खोलें
  • PDF में Ctrl + F से रोल नंबर या नाम खोजें

SSC GD Result 2025: उम्मीदवारों के लिए अहम सलाह

उम्मीदवारों को फिलहाल धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा बार रिफ्रेश करने से सर्वर पर लोड बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि कुछ समय बाद वेबसाइट दोबारा चेक करें और केवल आधिकारिक नोटिस पर ही भरोसा करें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।