Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC GD Final Result 2025 Expected Soon: know how to Download Merit List PDF, cutoff when out
SSC GD Final Result 2025: एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट 2025 का इंतजार, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड

SSC GD Final Result 2025: एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट 2025 का इंतजार, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड

संक्षेप:

SSC GD Final Result 2025: एसएसबी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2025 के फाइनल रिजल्ट का इंतजार उम्मीदवार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

Jan 14, 2026 09:12 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSC GD Constable Final Result 2025: एसएसबी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2025 के फाइनल रिजल्ट का इंतजार उम्मीदवार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) पदों पर नौकरी प्राप्त करने के लिए इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपको बता दें कि एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट 2025 को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल टेस्ट (DME) के आधार पर तैयार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), चिकित्सा परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 53,690 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिनमें से 16,371 बीएसएफ के लिए, 16,571 सीआईएसएफ के लिए, 14,359 सीआरपीएफ के लिए, 902 एसएसबी के लिए, 3,468 आईटीबीपी के लिए, 1,865 एआर के लिए, 132 एसएसएफ के लिए और एनसीबी के 22 पद शामिल हैं।

कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट

आयोग पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगा। यह कट-ऑफ राज्यों, क्षेत्रों और श्रेणियों (SC/ST/OBC/EWS) के आधार पर तय की जाएगी। जो उम्मीदवार सभी चरणों के अंकों को मिलाकर मेरिट में स्थान बनाएंगे, उन्हें उनकी 'पोस्ट प्रेफरेंस' और अंकों के आधार पर बल आवंटित किए जाएंगे।

SSC GD Final Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें अपनी मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड

उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर शीर्ष पर दिए गए 'Result' आइकन पर क्लिक करें।

3. अब 'GD' टैब को चुनें।

4. "Constable (GD) in CAPFs, SSF and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination, 2025 - Final Result" के सामने दिए गए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।

5. पीडीएफ फाइल खुलने के बाद Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।

6. चयनित उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके देख सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।