Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC GD Constable Vacancy 2025 State Wise: SSC GD Constable State Wise and Force Wise Vacancy Details out
SSC GD Vacancy State Wise : जीडी कांस्टेबल भर्ती की राज्यवार व फोर्स वाइज वैकेंसी जारी, कुल 25487 रिक्तियां

SSC GD Vacancy State Wise : जीडी कांस्टेबल भर्ती की राज्यवार व फोर्स वाइज वैकेंसी जारी, कुल 25487 रिक्तियां

संक्षेप:

SSC GD Constable Recruitment State Wise Vacancy 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल व राइफलमैन के कुल 25,487 पदों पर भर्ती होगी। एसएससी ने राज्यवार व फोर्स वाइज संभावित रिक्तियों का आधिकारिक विवरण जारी कर दिया है।

Dec 09, 2025 07:17 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

SSC GD Constable Recruitment 2025 State Wise Vacancy : केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) और असम राइफल्स में कांस्टेबल जीडी व राइफलमैन के कुल 25,487 पदों पर भर्ती होगी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सोमवार को राज्यवार संभावित रिक्तियों का आधिकारिक विवरण जारी कर दिया है। उम्मीदवार देख सकते हैं कि किस राज्य में किस फोर्स में कितनी वैकेंसी हैं। रिक्त पदों में 23,467 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जबकि 2,020 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। सबसे अधिक 14,595 पद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हैं, जिनमें 13,135 पद पुरुषों,1,460 पद महिलाओं के लिए हैं। सीमा सुरक्षा बल में 616 पद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 5,490 पद, सशस्त्र सीमा बल में 1,764 पद (सभी पुरुषों के लिए) पर भर्ती होगी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में 1,293 पद, और असम राइफल्स में 1,706 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) में भी 23 पद जारी किए गए हैं, जो सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उत्तर प्रदेश (पुरुष)

बीएसएफ- 43

सीआईएसएफ- 1084

सीआरपीएफ - 487

एसएसबी- 146

आईटीबीपी- 90

असम राइफल्स- 128

एसएसएफ- 00

कुल वैकेंसी - 1978

बिहार (पुरुष)

बीएसएफ- 23

सीआईएसएफ- 565

सीआरपीएफ - 253

एसएसबी- 76

आईटीबीपी- 48

असम राइफल्स - 67

एसएसएफ- 00

कुल वैकेंसी - 1978

SSC GD Constable State Wise and Force Wise Vacancy Details Direct Link

आवेदन जारी

एसएससी जीडी कांस्टेबल के 25,487 पदों पर भर्तियों के आवेदन जारी हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर 2025

कांस्टेबल/राइफल मैन, कुल पद : 25,487 (अनारक्षित-11102)

(सुरक्षा बलों के अनुसार रिक्तियों का विवरण)

-बीएसएफ, पद : 616

(पुरुष : 524, महिला : 92)

-सीआईएसएफ, पद : 14595

(पुरुष : 13135, महिला : 1460)

-सीआरपीएफ, पद : 5490

(पुरुष : 5366, महिला : 124)

-एसएसबी, पद : 1764

(पुरुष : 1764, महिला : 00)

-आईटीबीपी, पद : 1293

(पुरुष : 1099, महिला : 194)

-असम राइफल्स, पद : 1706

(पुरुष : 1556, महिला : 150)

-एसएसएफ, पद : 23 (पुरुष : 23, महिला : 00)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं पास हो।

वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।

आयु सीमा

- न्यूनतम 18 और अधिकतम 23 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी। यानी, उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 2003 से पहले और 01 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो।

- अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग, भूतपूर्व सैनिकों को तीन वर्ष और एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

- लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 160 अंकों की होगी, जिसमें 80 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

- परीक्षा में जनरल सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित और अंग्रेजी/ हिंदी से 20-20 प्रश्न होंगे।

- परीक्षा में प्रत्येक सही जवाब के लिए दो अंक दिए जाएंगे और गलत जवाब होने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

- प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

- लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

- दौड़ (पुरुष) : 24 मिनट में पांच किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। उन्हें सात मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

- दौड़ (महिला) : साढ़े आठ मिनट में 1.6 किलोमीटर और लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों को पांच मिनट में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

शारीरिक मानक परीक्षण

- कद (पुरुष) : 170 सेमी(एसटी वर्ग के लिए 162.5 सेमी)

- कद (महिला) : 157 सेमी (एसटी के लिए 150 सेमी)

- सीना (सिर्फ पुरुष) : 80 सेंटीमीटर और एसटी वर्ग के लिए 76 सेंटीमीटर। (पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो)

आवेदन शुल्क

- 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

- शुल्क का भुगतान डेबिट/ क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

- कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://ssc.gov.in) पर लॉगइन करें।

- होमपेज पर Notice Board के नीचे भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF, and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination, 2026 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

- नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

- पिछले पेज पर वापस आएं और दायीं ओर Apply लिंक पर क्लिक करें। नये पेज पर Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025 के आगे Apply पर क्लिक करें।

- नये पेज पर Login to your Account दिखाई देगा। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए सबसे नीचे New User? Register Now लिंक पर क्लिक करें।

- अगले पेज पर One Time Registration के नीचे Continue पर क्लिक करें। इससे रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसे चार चरणों में भरना होगा।

- पहले चरण में आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी मांगी गई जानकारी दर्जकर सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करें।

- दूसरे चरण में पासवर्ड क्रिएट करना होगा। तीसरे चरण में पता और शैक्षणिक विवरण की जानकारी देनी होगी।

- चौथे चरण में घोषणा पत्र को पढ़ लें और टिक लगाकर सब्मिट कर दें। आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

- पिछले पेज पर वापस आएं और Login to your Account के नीचे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड दर्जकर लॉगइन करें।

- नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

- निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

- हेल्पलाइन नंबर : 18003093063

परीक्षा का पाठ्यक्रम

सामान्य बुद्धि एवं तर्क : सादृश्य, समानताएं और मतभेद, कोडिंग और डिकोडिंग, अंकगणितीय संख्या शृंखला, दृश्य स्मृति, अंकगणितीय तर्क, निर्णय, अवलोकन, भेदभाव, रिश्ते की अवधारणा, गैर मौखिक शृंखला, चित्रात्मक वर्गीकरण, स्थानिक दृश्य, स्थानिक अभिविन्यास, समस्या समाधान विश्लेषण, शब्द निर्माण, कथन-निष्कर्ष आदि।

सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता : भारतीय इतिहास, कला और संस्कृति, करंट अफेयर्स, भारत और विश्व से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दे, वैज्ञानिक अनुसंधान, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंकिंग और वित्त, भारत और विश्व का भूगोल, भारत और उसके पड़ोसी देश, देश और राजधानियां, खेल, भारत का संविधान, पुस्तकें और लेखक, महत्वपूर्ण तिथियां, पुरस्कार, मुद्राएं, आविष्कार और खोजें।

प्रारंभिक गणित : संख्या प्रणाली, बोडमास, लघुत्तम और महत्तम, पूर्ण संख्याएं, दशमलव, भिन्न और संख्याओं के बीच संबंध, प्रतिशत, वर्गमूल, अनुपात-समानुपात, औसत, साझेदारी व्यवसाय, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ-हानि, छूट, तालिकाओं और रेखांकन का उपयोग, क्षेत्रमिति, कार्य और समय, समय और दूरी, त्रिकोणमिति, बीजगणित आदि।

सामान्य हिंदी : उपसर्ग, पर्यावाची शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियां, संधि और संधि विच्छेद, प्रत्यय, समास, विलोम शब्द, शब्द युग्म, अनेकार्थी, वाक्य शुद्धि, वाच्य, क्रिया, शब्द शुद्धि, वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।

सामान्य अंग्रेजी : सिनोनिम्स, एंटोनिम्स, एरर स्पॉटिंग, फ्रेज रिप्लेसमेंट, फिल इन द ब्लैंक्स, स्पेलिंग, वन वर्क सब्सटीट्यूशन, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज टेस्ट, वोकेबुलरी, पाटर्स ऑफ स्पीच, टेंस, वाइस चेंज, नैरेशन, आर्टिकल्स, ग्रामर, वन वर्ड एंसर, कॉम्प्रिहेंशन, सेंटेस स्ट्रक्चर मेकिंग।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।