एसएससी जीडी रिजल्ट के बाद अब पीईटी-पीएसटी की बारी! जानें PST, रनिंग और DV के पूरे नियम

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

SSC GD Constable Result 2026 : एसएससी जीडी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण फिजिकल और मेडिकल टेस्ट का होगा। जानें दौड़, शारीरिक माप और मेडिकल जांच से जुड़ी पूरी प्रक्रिया।

SSC GD PET PST
एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए PET, PST और मेडिकल टेस्ट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 1.97 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है और वे भर्ती के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। परीक्षा में कुल 21,56,776 उम्मीदवार शामिल हुए थे। आइए आपको यह बताते हैं कि फाइनल सिलेक्शन पाने के लिए आपको कौन-कौन से चरणों से गुजरना होगा। SSC GD कांस्टेबल लिखित परीक्षा (CBT) में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी करने हेतु आगे 3 मुख्य चरण बचे हैं।

इस बड़े भर्ती अभियान के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन के कुल 25,487 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

अगले चरण में होगा PET/PST फिजिकल टेस्ट

लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी 1.97 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के दूसरे महत्वपूर्ण चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होना होगा।

यह चरण केवल क्वालीफाइंग नेचर का होता है। इसमें कोई अंक नहीं दिए जाते, लेकिन इसे पास करना बहुत जरूरी है।

फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट (PST - शारीरिक मापदंड)

शारीरिक योग्यता संबंधी नियम (पीएसटी/पीईटी)-

लंबाई एवं सीने का माप-

पुरुष उम्मीदवार - 170 सेमी.

महिला उम्मीदवार - 157 सेमी.

सीना- पुरुष उम्मीदवार - 80 सेमी. (फुलाकर - 85 सेमी)

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

रनिंग-

पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। वहीं 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में लगानी होगी। महिला उम्मीदवारों को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी। वहीं 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

PET/PST स्थल पर ही अभ्यर्थी के सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट चेक किए जाते हैं। आपके पास ये डॉक्यूमेंट पूरी तरह तैयार होने चाहिए:

10वीं का ओरिजिनल पासिंग सर्टिफिकेट व मार्कशीट (आयु और योग्यता प्रमाण के लिए)।

राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र — यह स्टेट कोटा आवंटन के लिए अनिवार्य है।

जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS - यदि आरक्षण दावा किया गया हो)।

वैलिड फोटो आईडी कोर्ड (आधार कोर्ड/वोटर आईडी) और हालिया पासपोर्ट साइज फोटो।

PET/PST के लिए जारी नया एडमिट कार्ड।

मेडिकल टेस्ट (DME) और फाइनल मेरिट लिस्ट

मेडिकल टेस्ट (DME): PET/PST पास करने वाले उम्मीदवारों को विस्तृत मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाता है। इसमें आंखों की रोशनी (विजन 6/6), सुनने की क्षमता, नॉक-नी, फ्लैट फुट और आंतरिक स्वास्थ्य की जांच की जाती है।

फाइनल मेरिट लिस्ट: मेडिकल टेस्ट में फिट पाए गए अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा (CBT) के प्राप्तांकों और उनकी फोर्स प्रेफरेंस (BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR, SSF) के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

ग्राउंड प्रैक्टिस शुरू करें: दौड़ के लिए रोजाना सुबह/शाम अभ्यास शुरू करें और 5 किमी/1.6 किमी की दूरी को तय समय सीमा से 2-3 मिनट पहले खत्म करने का लक्ष्य रखें।

नोडल फोर्स/SSC का एडमिट कार्ड ट्रैक करें: नोडल फोर्स (CRPF/SSC) द्वारा जल्द ही फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। केवल आधिकारिक पोर्टल से ही अपडेट प्राप्त करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC GD में पास होने के बाद क्या होगा अगला कदम? जानें PST और दौड़ के नियम